IPL तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए - कन्हैया
IPL वैसे भी क्रिकेट से ज्यादा सट्टे के लिए देशभर में कुख्यात है ।
IPL तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए - कन्हैया
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने आईपीएल क्रिकेट स्पर्धा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को देश के वर्तमान हालात को देखते हुए स्वतः यह निर्णय लेना चाहिए था । भारत सरकार आवश्यक कदम उठाते हुए आईपीएल क्रिकेट स्पर्धा को तत्काल प्रभाव से रद्द करे यही देश के आम नागरिकों की भावना है । IPL वैसे भी क्रिकेट से ज्यादा सट्टे के लिए देशभर में कुख्यात है । कन्हैया अग्रवाल ने आईपीएल रद्द करने एक्स पर पोस्ट कर देश के प्रधानमंत्री ,गृह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष को टैग किया है ।
cg24
