विशाल कवि दरबार 10 जनवरी को
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष में रायपुर के गुरुद्वारा गुरु नानक नगर में ज्ञानी महेंद्र सिंह सिब्बल फाउंडेशन और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर के संयुक्त तत्वाधान में पथक कवियों के कवि दरबार का आयोजन 10 जनवरी को किया जा रहा है|
जिसमें कुलदीप सिंह दाराजके अमृतसर वाले, दीप सिंह लुधियाना वाले, गुरचरण सिंह चंन लुधियाना वाले, सुखजीवन सिंह सफरी होशियारपुर वाले और अजय सिंह नागपुरिया सिख पंथ एवं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जीवनी पर अपनी कविताओं के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे |

कवि दरबार 10 जनवरी को सुबह 10 से 1:00 बजे तक चलेगा उसके उपरांत गुरु का लंगर अतूट बरतेगा |
cg24
