पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक राजेश मूणत के कोटा में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक राजेश मूणत के कोटा में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

शाला भवन बार बार नहीं बनते,40-50 साल में एक बार बनते हैँ
इसे इतना अच्छा बनाएं कि लोग नगर निगम रायपुर का  कार्य याद रखें- रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत0
0पूर्व केबिनेट मन्त्री पश्चिम विधायक राजेश मूणत के कोटा में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश
     रायपुर - रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन 2 अंतर्गत दानवीर भामाशाह वार्ड  में 3 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से बन रहे शाला भवन का आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत  ने निरीक्षण किया. निरीक्षण में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
शाला भवन का कार्य बहुत सुव्यवस्थित एवं अच्छे रूप से किया जा रहा है इस पर पश्चिम विधायक  ने प्रसन्नता व्यक्त की.
पश्चिम विधायक ने शाला के भूतल प्रथम तल द्वितीय तल सभी का निरीक्षण किया।
श्री राजेश मूणत ने कहा कि शाला कक्ष में दरवाजे  मजबूत लगाए जाएँ।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित शाला प्राचार्य से भी रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने चर्चा की तथा उनसे पूछा कि उन्हें और क्या सुविधा शाला परिसर में चाहिए? 
इस दौरान शाला प्राचार्य ने पश्चिम विधायक  को बताया कि समग्र शिक्षा से 200 बेंच टेबल शाला को मिल रहे हैँ. इसके अलावा उन्होंने प्रयोगशाला कार्य भी जल्दी कराने की मांग की.
इस पर पश्चिम विधायक ने जोन 2 जोन कमिश्नर को निर्देशित किया। शाला के कार्यक्रमों के लिए भी जगह का प्लान करने के निर्देश पश्चिम विधायक ने दिए.
       प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कोटा राम दरबार के पीछे बन रहे नवीन शासकीय महाविद्यालय के कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि इसका एक वर्क चार्ट बनाकर देवें, ताकि साप्ताहिक कार्य प्रगति की समीक्षा की जा सके।
      इस दौरान वार्ड पार्षद श्री अमन सिंह ठाकुर ने स्थल पर और शासकीय भूमि होने की बात बताकर यहां पर सीमांकन कराने की मांग की. इस पर पश्चिम विधायक ने इसे शीघ्र कराने पर सहमति जताई।
      रायपुर पश्चिम विधायक ने
कॉलेज भवन की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।