प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण प्रारंभ करने 5 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र दक्षिण विधायक और महापौर ने किये प्रदत्त
किसी नागरिक को विकास कार्य में गुणवत्ता में कभी दिखे तो वे इसे लेकर नगर निगम में मुझसे सीधे शिकायत करें महापौर मीनल चौबे 0
0 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण प्रारंभ करने 5 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र दक्षिण विधायक और महापौर ने किये प्रदत्त

रायपुर - आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 6 अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड कमांक 62 के क्षेत्र में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने संजय नगर शिव मंदिर बकरा मार्केट के समीप अधोसंरचना मद के 1 विधायक निधि के 5, प्रभारी मंत्री निधि के 1, सांसद निधि के 1 कुल 8 विविध नये विकास कार्यों को कुल 52 लाख 60 हजार रू. की स्वीकृत लागत से करने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ पार्षदो और गणमान्यजनों और आमजनों सहित किया ।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद और जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड कमांक 63 के पार्षद प्रमोद कुमार साहू चंद्रशेखर आजाद वार्ड कमांक 60 के पार्षद रमेश सपहा, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों की उपस्थिति में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भूमिपूजन कर कार्यारंभ किया एवं जोन 6 कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव को तत्काल कार्यारंभ करवाकर गुणवत्ता सहित सतत मॉनिटरिंग कर तथ समय सीमा में नये विकास कार्य जनहित में पूर्ण करवाने निर्देशित किया है।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि हम नगर निगम रायपुर के साथ मिलकर रायपुर शहर की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य करेंगे। दिगत 5 वर्ष में रायपुर शहर में 5 रू. के विकास कार्य भी संभवतः नहीं हुए। जब से नगर निगम रायपुर में महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व वाली नगर निगम परिषद आयी है तब से सभी वार्डो में नये विकास कार्य हो रहे है। हम सभी का संकल्प रायपुर शहर का विकास है। उन्होने कहा कि शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड में उन्होने जनता की मांग पर विधायक निधि से नये विकास कार्य स्वीकृत किये है जो आज प्रारंभ किये गये है उनका लाभ जनता को अगले 6 माह के भीतर मिलना प्रारंभ हो जायेगा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम रायपुर के जोन 6 के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड कमांक 62 में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने विधायक निधि से विकास करने राशि प्रदत्त की है। क्षेत्र में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर यपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे है। नये विकास कार्य गुणवत्ता से हो इसका निरीक्षण यहां के निवासी स्थानीय नागरिक भी करें। यदि किसी नागरिक को नये विकास कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी दिखे तो वह नगर निगम रायपुर में सीधे उनसे आकर इस बात की शिकायत करे ताकि तत्काल गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक कदम जनहित में उठाया जा सके।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान योजना घटक अंतर्गत 5 पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण प्रारंभ करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदत्त किया ।
जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुरनगर निगम जोन 6 के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड कमांक 62 के अधोसंरचना मद से 5 लाख में सभी गली में सामुदायिक भवन, दक्षिण विधायक निधि से संजय नगर गार्डन का निर्माण 9 लाख में, सामुदायिक भवन निर्माण धनगर गडरिया समाज इंदिरा नगर संजय नगर फिल्टर प्लांट के पास 9 लाख 80 हजार रू में वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य इंदिरा नगर संजय नगर में 9 लाख 80 हजार में शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण 3 लाख में प्रभारी मंत्री निधि से गोंडवाना भवन टिकरापारा परिसर में श्रमिको हेतु शेड निर्माण 5 लाख में और रायपुर लोकसभा सांसद निधि मद से रावणभाठा रिंग रोड संजय नगर सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5 लाख में इस प्रकार 8 विविध कार्य शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड में कुल 52 लाख 60 हजार की लागत से शीघ्र किये जायेंगे। वार्ड 62 पार्षद और जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने वार्ड में एकमुश्त 52 लाख 60 हजार के नये कार्य प्रारंभकिये जाने पर मंच से वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।
cg24
