बारिश पूर्व गन्दे पानी का सुगम निकास कायम करने का कार्य वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

बारिश पूर्व गन्दे पानी का सुगम निकास कायम करने का कार्य वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू ,वार्ड पार्षदों को बुलाकर बारिश पूर्व नाला सफाई करने बैठक लेकर चर्चा कर मांगे सुझाव

पार्षदों से समन्वय रखकर बारिश पूर्व सभी नालों की सफाई करवाने के दिए निर्देश


रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव ने जोन कार्यालय में जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पार्षद  आनंद अग्रवाल,श्रीमती मीना ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि  मनीराम साहू,  प्रकाश जगत को बुलाकर उनसे कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  आत्मानंद साहू जोन 7 के 7 वार्डों में बारिश पूर्व नालों की सफाई पर चर्चा और विचार - विमर्श करते हुए उनसे बारिश पूर्व नालों की अच्छी सफाई करने सुझाव मांगे.
नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी  आत्मानंद साहू को बारिश पूर्व सभी वार्डों में नालो की अच्छी तरह से सफाई करवाकर बारिश पूर्व गन्दे पानी का सुगम निकास कायम करने का कार्य वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया.