लम्बित मामलों का होगा निराकरण विषेश लोक अदालत समाधान समारोह के माध्यम से
लम्बित मामलों का होगा निराकरण विषेश लोक अदालत समाधान समारोह के माध्यम से
रायपुर 09 मई 2026 को होगा नेषनल लोक अदालत का आयोजन इसके साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय में होने वाले समाधान समारोह (स्पेशल लोक अदालत) के आयोजन में जुटे राज्य के सभी प्राधिकरण ।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आम जनता तक पहुंचने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह माह मई से आरंभ होकर दिनांक 21. 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के माध्यम से सम्पन्न होगा। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22, 23 अगस्त को किया जावेगा जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित मामलों को शामिल किया जोवगा, इस दौरान पूर्व सुलह बैठको का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के मध्यस्थता केन्द्र में किया जावेगा। वार्ता की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से ही प्रारभ हो चुकी है, इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निष्पादन करना है। अधिवक्ता वादीगणों एवं संबंधित सभी पक्षों से अपील की गई है कि, सक्रिय रूप से भाग ले एवं आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलाह बैठक में पक्षकार शारीरिक एवं अभासी माध्यम से भी सम्मिलित हो सकते है, इस बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान करेगें। अपने मामले को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत में सम्मिलित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वेबराईट पर गुगल फार्म भरना होगा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई। अधिक जानकारी एवं समाधान के लिए वन स्टाप सेन्टर (बार रूम) के सम्पर्क नम्बर या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर से भी सम्पर्क कर सकते है।
हर प्रकार की सहायता / जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये (वन स्टॉप सेन्टर) (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नम्बर 011-2311565652, 011-23116464, सी.आर.पी निदेशक का सम्पर्क नं. -011-23115652 वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष क्रं.806 एवं 808 बी ब्लाक), अतिरिक्त भवन परिसर सर्वोच्च न्यायालय लेण्डलाइन नं.-011-23116464 ई. मेल आई. डी speciallokadalat
2026@sci.in अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर जिला न्यायालय परिसर मो.नं. 0771-24259′44 मो.नं.-8301508992 से सम्पर्क किया जा सकता है।
cg24 
