पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाए जाने पर रायपुर युवा प्रकोष्ठ साहू समाज हुआ नाराज
पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाए जाने पर रायपुर युवा प्रकोष्ठ साहू समाज हुआ नाराज ????
कांग्रेस पार्टी के पार्षद संदीप साहू को बिना पूर्व सूचना के नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं समाज के सम्मान के खिलाफ है। इस एकतरफा निर्णय की साहू समाज तीव्र निंदा करता है।
इस अनुचित निर्णय के विरोध में, युवा प्रकोष्ठ साहू समाज रायपुर के जिला संयोजक श्रीमान देवदत्त साहू की टीम के द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज तथा ज़िला अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे को एक निंदा पत्र सौंपा जाएगा तथा उनसे यह मांग की जाएगी कि आगामी 24 घंटे के भीतर श्री संदीप साहू को पुनः नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया जाए।
यदि मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो रायपुर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ की टीम और पूरा समाज एकजुट होकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों से भागीदारी की अपील की जाती है। ✊ "साहू समाज एक था, एक है और एक रहेगा!"
देवदत्त साहू (जिला संयोजक)
मनीष साहू (महासचिव)
हर्ष साहू (महासचिव)
cg24
