होटल की छत से कूदकर एक महिला ने की आत्महत्या

होटल की छत से कूदकर एक महिला ने की आत्महत्या

CG 24 News रायपुर 

राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में स्थित सिद्धि विनायक होटल से एक युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, होटल की छत से कूदकर एक महिला ने अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा मृतका की पहचान कुमारी हनी गुप्ता (25 वर्ष), पिता दीपक गुप्ता, निवासी एमआईजी-13 थाना चक्रधर, जिला रायगढ़ तथा वर्तमान निवासी राजधानी विहार, सड्डू थाना विधानसभा, रायपुर के रूप में की गई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मृतका के परिजनों ने 7 मार्च 2026 को थाना विधानसभा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 42/2026 कायम किया था। बाद में विधानसभा थाना पुलिस ने 11 मार्च 2026 को हनी गुप्ता को दस्तयाब कर लिया था।

फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।