धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवंत हो उठी रायपुरा की देवनगरी

धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवंत हो उठी रायपुरा की देवनगरी
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन
धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवंत हो उठी रायपुरा की देवनगरी

रायपुर। श्री सत्य सनातन सेवा समिति द्वारा देवनगरी, रायपुरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पं. बलराम प्रसाद तिवारी  जी   के सानिध्य में आयोजित है। पं. बलराम प्रसाद तिवारी जी ब्रह्मलीन जगद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के कृष्ण पात्रा दीक्षित शिष्य हैं। इस आयोजन से रायपुरा की देवनगरी धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जीवंत हो उठी है। 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का मुख्य उद्देश्य भगवान कृष्ण की लीलाओं और जीवन-दर्शन के माध्यम से भक्तों के जीवन को समृद्ध बनाना, ईश्वर भक्ति, आत्म-शुद्धि, संस्कार, सद्भाव और मोक्ष की ओर ले जाना है।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ विधिवत वेदीपूजन व कलश यात्रा के साथ किया गया। इस ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत गौकर्ण कथा, वराह अवतार, श्री शिव चरित्र, ध्रुव चरित, प्रहलाद चरित, भगवान नृसिंह अवतार, श्रीराम चरित, कृष्ण जन्ममहामहोत्सव, रासलीला, रुकमणि विवाह, श्री सुदामा चरित, परिक्षित मोक्ष, भागवत चढ़ौत्री आदि अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों के संगीतमय वर्णन से श्रद्धालुगण भगवान कृष्ण के दिव्य स्वरूप का साक्षात अनुभव कर रहे हैं। कथावाचक पं. बलराम प्रसाद तिवारी जी द्वारा भागवत माहात्म्य और विभिन्न प्रसंगों के अद्भुत संगीतमय वर्णन से श्रद्धालुगण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो रहे हैं। 1 जनवरी 2026 को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन होगा। इस दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, श्री गीता तुलसी वर्षा, पूर्णाहूति के साथ महाप्रसाद वितरण और शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
श्री सत्य सनातन सेवा समिति

डुबसा तालाब, देवनगरी, रायपुरा, रायपुर
9926781833