इंतज़ार की घड़ी हुई खत्म-रायपुर में फिर बहेगी बागेश्वरघाम की भक्ति धारा: पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा, लगेगा दिव्य दरबार
इंतज़ार की घड़ी हुई खत्म, पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर पहुंच चुके हैं, बस कुछ ही देरी में भारतमाता चौक गुढ़ियारी पहुचेंगे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर बागेश्वर घाम की भक्तिधारा बहेगी। श्रद्धालु आध्यात्म के महासागर में गोते लगाएंगे।
बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें आइ लव मोहम्मद से तकलीफ नहीं है लेकिन जब आइ लव महादेव गूंजे तो उन्हें दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
'यात्रा निकालकर हिंदुओं को करेंगे जागरुक'
पंडित धीरेंद्र ने योजना बताते हुए कहा कि हिंदुओं को जागरूक करने और उन्हें जगाने के लिए, वह जल्द ही राजधानी दिल्ली से मथुरा और वृंदावन तक एक यात्रा निकाल ना रहे हैं. यह यात्रा हिंदुओं को एकजुट करने और उन्हें अपनी शक्ति का अहसास कराने के उद्देश्य से निकाली जाएगी.
यात्रा के लक्ष्यों पर फोकस...
- हिंदू समाज को जगाना: शास्त्री का लक्ष्य हिंदू समाज को एकजुट करना है. वे लोगों को अपने धर्म और त्योहारों की हिफाजत के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं.
- धर्म की हिफाजत: यात्रा का बड़ा मकसद हिंदू धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है. यह हर तरह की धमकी का मुकाबला करने पर जोर देता है.
- ताकत का अहसास: शास्त्री यात्रा से हिंदू समाज को अपनी शक्ति का एहसास दिलाना चाहते हैं. इससे वे धर्म की रक्षा के लिए आगे आ सकें.
cg24
