केंद्रीय मंत्री करेंगे अखिलभारतीय व्यापारी लीडर सम्मलेन को संबोधित

केंद्रीय मंत्री करेंगे अखिल भारतीय व्यापारी लीडर सम्मलेन को संबोधित
अखिल भारतीय व्यापारी लीडर सम्मलेन दिनांक 23 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे
आंबेडकर भवन, जनपद रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया गया है जिसकी जानकारी पूर्व
संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक साजा  लाभचंद बाफना एवं रायपुर उत्तर के पूर्व
विधायक  श्रीचंद सुन्दरानी ने दी | उन्होंने बताया की कार्यक्रम में व्यापार, अर्थव्यवस्था
और वन नेशन वन इलेक्शन जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया जा रहा है उक्त
सम्मलेन को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री   शिवराज सिंह चौहान जी, केंद्रीय
मंत्री  पियूष गोयल जी, राष्ट्रीय महामंत्री  सुनील बंसल जी, राष्ट्रीय नेता 
ओमप्रकाश धनखड़ जी के आतिथ्य में संपन्न होगा | सम्मलेन में छत्तीसगढ़ से 12 व्यापारी
लीडरों को आमंत्रित किया गया है उसमे प्रमुख रूप से  लाभचंद बाफना संयोजक व्यापर
प्रकोष्ठ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष  सतीश
थौरानी, चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष  राधाकिशन सुन्दरानी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनय
बजाज, कार्यकारी अध्यक्ष  ललित जैसिंघ, महामंत्री  अजय भसीन, चैम्बर के
छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज जैन मनेन्द्रगढ़, मुकेश गर्ग सूरजपुर, ओम प्रकाश टावरी
कोंडागांव, राजा मखीजा राजनंदगांव, राजेश सेतपाल तिल्दा, सुरेश कृपलानी शक्ति को
आमंत्रित किया गया है उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ये सभी व्यापारी लीडर शामिल होंगे |