रायगढ़ से हरि ओम योगा एकेडमी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

रायगढ़ से हरि ओम योगा एकेडमी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) की हरि ओम योगा एकेडमी के खिलाड़ियों ने 2nd Open National Yogasana Sports Championship 2026 Date 25 and 26 April  में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ी के. योगेश 15 से 16 आयु वर्ग मे बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आदित्य कुमार  17 से 19 और गोविंद बरेठ 24 से 28 आयु वर्ग मे शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किए।

इसके अलावा प्रतीक्षा प्रधान 12 to14 age 19 से 24 आयु वर्ग मे  प्रिया प्रधान, गुलशन वैष्णव और ब्रिजेश शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते।

टीम के अन्य खिलाड़ी ,अक्षत गौतम, अक्ष पांडे और अथर्व पटनायक different age category आयु ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विशेष उपलब्धि के रूप में हरि ओम योगा एकेडमी की टीम ने ग्रुप इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही, पूरी टीम ने मिलकर ओवरऑल तीसरा स्थान भी हासिल किया, जिसके लिए खिलाड़ियों को मेडल, मोमेंटो और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।


इस जीत पर रायगढ़ योगा एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। श्री जय कुमार यादव, अजय गुप्ता, शर्मिला नायक, कुसुम नायक, सुंदर मति, प्रदीप केवट और अमन सिदार सहित सभी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

इस उपलब्धि से रायगढ़ में खुशी का माहौल है और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।