कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की हत्या पर CM विष्णु देव साय ने जताया दुख, 20-20 लाख सहायता का ऐलान

कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की हत्या पर CM विष्णु देव साय ने जताया दुख, 20-20 लाख सहायता का ऐलान

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के हमारे श्रमिक भाइयों श्री दीपक रात्रे एवं श्री भूपेंद्र भैना की निर्मम हत्या अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। इस कायराना आतंकी हमले की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ।

*इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है, ताकि परिवारों को हर संभव सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है और इस जघन्य अपराध के दोषियों को उनके कृत्य का कठोर दंड अवश्य मिलेगा।*

 विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़