National News
  • Horoscope 13 May 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में अफसरों से मिलेगा सहयोग, जानें क्या कहते है आपके सितारें

    पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

    वृष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा।

    मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं।

    कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

    सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है।

    कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं।

    तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

    धनु राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की भी हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

    मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

    कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

    मीन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • सीबीएसई 12वीं नतीजे घोषित, इस लिंक पर देखें अपना रिजल्ट

    नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। रिजल्ट लिंक, results.cbse.nic.in पर एक्टिव है। मार्कशीट डाउनलोड, results.digilocker.gov.in से कर सकते है।

  • Petrol – Diesel Price Today : बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ी, चेक करें आज का भाव

    सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे हर शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) जारी करती हैं. आज कई शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं तो कई जगह फ्यूल की कीमत बदल चुके हैं।

    जयपुर- पेट्रोल 79 पैसे महंगा होकर 109.46 रुपये लीटर, डीजल 72 पैसे महंगा होकर 94.61रुपये लीटर

    नोएडा- पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.79 रुपये लीटर, डीजल 14 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये लीटर

    गाजियाबाद- पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 96.26 रुपये, डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 89.45 रुपये लीटर

    गुरुग्राम- पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये, डीजल 40 पैसे महंगा होकर 94.02 रुपये लीटर

    लखनऊ- पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.33 रुपये, डीजल 132 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये लीटर

    पटना- पेट्रोल 30 पैसे महंगा होकर 107.54 रुपये, डीजल 28 पैसे महंगा होकर 94.32 रुपये लीटर

    क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) में बढ़ोतरी

    क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में आज 0.57 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है और यह 75.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में 0.68 फीसदी की उछाल रही है और यह 71.35 डॉलर प्रति बैरल कारोबार कर रही है

  • Panchang: आज 12 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

    पंचांग- 12 मई 2023

    विक्रम संवत - 2080, अनला
    शक सम्वत - 1945, शोभकृत
    पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
    अमांत - बैशाख

    तिथि
    सप्तमी - 09:06 ए एम तक. उसके बाद अष्टमी तिथि

    नक्षत्र
    श्रवण - मई 11 02:37 PM – मई 12 01:03 PM

    योग
    शुक्ल - मई 11 03:16 PM – मई 12 12:17 PM

    सूर्य और चंद्रमा का समय
    सूर्योदय - 05:32 ए एम
    सूर्यास्त - 07:02 पी एम
    चन्द्रोदय - 01:36 ए एम
    चन्द्रास्त - 11:37 ए एम

    अशुभ काल
    राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:17 पी एम
    यमगण्ड- 03:40 पी एम से 05:21 पी एम
    गुलिक काल- 07:13 ए एम से 08:55 ए एम
    दुर्मुहूर्त - 08:14 ए एम से 09:08 ए एम, 12:44 पी एम से 01:38 पी एम
    वर्ज्यम् - 04:48 पी एम से 06:19 पी एम

    शुभ काल
    अभिजीत मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:44 पी एम
    अमृत काल - 01:49 ए एम, मई 13 से 03:19 ए एम, मई 13
    ब्रह्म मुहूर्त - 04:08 ए एम से 04:50 ए एम

    शुभ योग
    सर्वार्थसिद्धि योग - 05:32 ए एम से 01:03 पी एम

    रवि योग- 05:32 ए एम से 01:03 पी एम

  • Aaj Ka Rashifal 12 May 2023: आज शीतलाष्टमी पर इन 5 राशियों के कष्टों का मां करेंगी सवर्नाश, सारी चिंताएं होंगी दूर

    Aaj Ka Rashifal 12 May 2023: आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। साथ ही आज कालाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है।  लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

    • लकी रंग - पर्पल
    • लकी नंबर- 2

    वृष राशि

    आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है।  प्रॉपर्टी डीलर के लिअ आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। 

    • लकी रंग - ग्रे
    • लकी नंबर- 5

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।  कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। 

    • लकी रंग - ब्लू
    • लकी नंबर- 2

    कर्क राशि

    आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।  इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा । घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक समस्याएx खत्म होंगी। 

    • लकी रंग - पीला
    • लकी नंबर- 4

    सिंह राशि 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।  इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे।  फालतू की शॉपिंग से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें।  शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा।  दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। 

    • लकी रंग - हरा
    • लकी नंबर- 6

    कन्या राशि 

    आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

    • लकी रंग - गोल्डन
    • लकी नंबर- 8

    तुला राशि

    आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा।  कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं,  इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे। 

    • लकी रंग - काला
    • लकी नंबर- 6

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    • लकी रंग - ब्लू
    • लकी नंबर- 1

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है।  यात्रा पर जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा।  दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। 

    • लकी रंग - पीला
    • लकी नंबर- 6

    मकर राशि

    आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।  आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। 

    लकी रंग - पिंक

    लकी नंबर- 4

    कुंभ राशि

    आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह जाना पड़ सकता है।  जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। 

    • लकी रंग - ब्लू
    • लकी नंबर- 7

    मीन राशि

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे।  खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

    • लकी रंग - हरा
    • लकी नंबर- 2
  • मुख्तार अंसारी के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क

    गाजीपुर. पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर लिया गया. गुरुवार को लखनऊ से गाजीपुर आई आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की. यह संपत्ति मुख्तार के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर शहर के कपूरपुर में 0.117 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर थी. बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है. गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम गाजीपुर पहुंच गई थी. स्थानीय पुलिस-प्रशासन का सहयोग लेकर करीब दो बजे पूरी टीम कपूरपुर स्थित गणेश दत्त मिश्रा की अचल संपत्ति को कुर्क करने पहुंची. वहां नोटिस लगाने के साथ ही मुनादी और कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई. इस दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग, जंगीपुर और शहर कोतवाली की पुलिस मौजूद रही. आयकर विभाग की ओर से मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चल रही है.बता दें कि अब तक करीब 20 करोड़ की संपत्ति आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति ईकाई ने कुर्क किया है. आयकर विभाग की ओर से मुख्तार की करीब 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिन्हित किया गया है.

  • सरकार को मिली ताकत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एलजी को चुनी गई सरकार की सलाह माननी चाहिए

    नई दिल्ली। केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की पीठ ने अपना फैसला सुना दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस कृष्ण मुरारी, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह सर्वसम्मति का फैसला है।

    सीजेआई ने कहा कि अगर एक चुनी हुई सरकार को अपने अधिकारियों को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं होगा तो इससे जवाबदेही के सिद्धांतों की कड़ी अनावश्यक साबित हो जाएगी। इसलिए ट्रांसफर, पोस्टिंग का अधिकार सरकार के पास रहेगा। वहीं, प्रशासन के कामों में एलजी को चुनी गई सरकार की सलाह माननी चाहिए। पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से क्रमश: सालिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की पांच दिन दलीलें सुनने के बाद 18 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

    गौरतलब है, संविधान पीठ का गठन दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र और दिल्ली सरकार की विधायी एवं कार्यकारी शक्तियों के दायरे से जुड़े कानूनी मुद्दे की सुनवाई के लिए किया गया था। पिछले साल छह मई को शीर्ष कोर्ट ने इस मुद्दे को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेज दिया था।

  • BREAKING : बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत, 4 झुलसे, मची चीख-पुकार

    बरेली: BREAKING : UP के बरेली फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग लग गई। दुर्घटना में 4 मजदूरों की जलकर मौत हो गई जबकि 4 अन्‍य घायल हो गए। इस घटना की जानकारी फरीदपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने दी है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

    इस हादसे में मृतक तीनों मजदूरों की पहचान 25 साल के अनूप, 32 साल के अरविंद कुमार मिश्रा और 27 साल के राकेश के रूप में हुई है। एक अन्‍य मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। 4 अन्य मजदूर पप्पू सिंह, बबलू, जितेंद्र और देशराज आग से गंभीर रूप से झुलस गए हैं और इन्हें इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे।

     

    काफी वक्त बाद आग पर काबू पाया गया 

    जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम में फोम के गद्दे, प्लास्टिक का फर्नीचर और फोम का अन्य सामान तैयार होता है। बुधवार देर शाम को शार्ट सर्किट से वहां आग लग गई और तेजी से फैल गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियां  मौके पर पहुंची। लेकिन आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया।

  • Gold Silver Price Today : इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी आई गिरावट, खरीदारी के पहले जानें आज का ताजा रेट

    Gold Silver Price Today : शादियों के सीजन सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से करीब 150 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 3700 रुपये प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। सोना 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 76300 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रही है।बुधवार को सोना 38 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 61495 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को सोना सोना 364 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 61533 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

    वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 138 रुपये की नरमी के साथ 76399 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 84 रुपये की तेजी के साथ 76399 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

    Gold Silver Price Today : 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

    इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 38 रुपया सस्ता होकर 61495 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 38 रुपया सस्ता होकर 61249 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 35 रुपया सस्ता होकर 56329 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 28 रुपया सस्ता होकर 46121 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 22 रुपया सस्ता होकर 35974 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

  • भीषण आग में चार मासूमों सहित पांच की जलकर मौत, मृतकों में 2 माह की बच्ची भी शामिल
    उत्तर प्रदेश। कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर आग लगने से एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियां और उनकी मां जिंदा जल गईं। मरने वालों में दो माह की एक बच्ची भी है, जिसका शव अपनी मां के बगल में ही बेड के पास पाया गया है। बताया जा रहा है कि माघी मठिया गांव के निवासी शेर मोहम्मद के घर के सभी लोग दोपहर में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले नबीहसन के घर में आग पकड़ लिया। तेज धूप और हवा चलने की वजह से शेर मोहम्मद का घर भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटों की वजह से परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पाए और शेर मोहम्मद की 30 वर्षीय पत्नी फातिमा, छह वर्ष की पुत्री रोकई, चार साल की अमीना, दो साल की आयशा और दो माह की दुधमुंही खतीजा जिंदा जल गईं। इसके अलावा शेर मोहम्मद के पिता 70 वर्षीय सफीद, 68 वर्षीय मां मोतीरानी और आठ साल की बेटी कुलसुम भी झुलस गई है।उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के नाम चार-चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से देने की घोषणा की।
  • आज टेक्नोलॉजी का 25वां साल,प्रधानमंत्री मोदी आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा,LIGO इंडिया सहित कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(prime minister narendra modi) आज सुबह साढ़े 10 बजे प्रगति मैदान में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम LIGO इंडिया सहित कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे।

    महाराष्ट्र के हिंगोली में बनने वाला LIGO-इंडिया हैं। यह दुनिया में गिने-चुने लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी (LIGO) में से एक होगा। यह चार किलोमीटर लंबाई का एक अत्यंत संवेदनशील इंटरफेरोमीटर है, जो ब्लैक होल तथा न्यूट्रन सितारों से निकलने वाली ग्रेविटेशनल वेव्स की सेंसिंग में सक्षम है।

    नेशनल टेक्नोलॉजी डे(national technology day ) हर साल एक नई थीम(new theme )के साथ
    नेशनल टेक्नोलॉजी डे को हर साल एक नई और अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है ‘स्कूल टू स्टार्टअप्स- इग्नाइटिंग यंग माइंड्स टू इनोवेट’। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान भारत में हाल की वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिकी प्रगति दिखाने वाले एक्सपो का भी उद्धाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर स्मारक स्टैंप और सिक्का भी जारी करेंगे।

    PMO की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा

    PMO की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, पीएम मोदी 5800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (LIGO-इंडिया) हिंगोली, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जटनी, ओडिशा और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई का प्लेटिनम जुबली ब्लॉक शामिल है।

    1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी ने की थी शुरुआत(start)
    नेशनल टेक्नोलॉजी डे की शुरुआत 1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने की थी। अटल बिहारी ने भारत के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और टेक्नोलॉजिस्टों को सम्मानित करने के लिए यह खास दिन सेलीब्रेट किया था।

  • Aaj ka Panchang 11 May 2023: ये रहा आज गुरुवार का पंचांग, जान लें शुभ-अशुभ योग से अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल

    गुरुवार, 11 मई 2023, वैशाख, कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु और षष्ठी तिथि है और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. चलिए पंडित दिव्यांक शास्त्री से आज का पंचांग विस्तार से जानें.

    आज का पंचांग (11 मई 2023 दिन गुरुवार) 
    • तिथि (Tithi): षष्ठी - 11:29:34 तक 
    • नक्षत्र (Nakshatra): उत्तराषाढ़ा - 14:37:29 तक 
    • करण (Karna): वणिज - 11:29:34 तक, विष्टि - 22:18:45 तक 
    • पक्ष (Paksha): कृष्ण 
    • योग (Yoga): शुभ - 15:15:38 तक 
    • दिन (Day): गुरुवार 

    हिंदू महीना और साल (11 मई 2023 दिन गुरुवार) 
    • शक संवत (Shaka Samvat): 1945 शुभकृत 
    • विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2080 
    • काली संवत (Kali Samvat): 5124 
    • प्रविष्ट/द्वार (Pravishte / Gate): 28 
    • मास पूर्णिमांत (Month Purnimanta): ज्येष्ठ 
    • मास अमांत (Month Amanta): वैशाख 
    • दिन की अवधि (Day Duration): 13:28:56 

    सूर्य और चंद्रमा की गणना (11 मई 2023 दिन गुरुवार) 
    • सूर्योदय (Sun Rise): 05:33:11 
    • सूर्यास्त (Sun Set): 19:02:07 
    • चन्द्र राशि (Moon Sign): मकर • चंद्रोदय (Moon Rise): 24:52:59 

    • चंद्रास्त (Moon Set): 10:26:59 
    • ऋतु (Season): ग्रीष्म 

    आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurt, Thursday, 11 May 2023) 
    • दुष्ट मुहूर्त (Dusht Muhurat): 10:02:50 से 10:56:45 तक, 15:26:24 से 16:20:20 तक 
    • कुलिक (Kulika): 10:02:50 से 10:56:45 तक 
    • कंटक (Kantaka/Mrityu): 15:26:24 से 16:20:20 तक 
    • राहु काल (Rahu Kaal): 13:58:46 से 15:39:53 तक 
    • कालवेला / अर्द्धयाम (Kalavela / Ardhayaam): 17:14:16 से 18:08:12 तक 
    • यमघण्ट (Yamaghanta): 06:27:06 से 07:21:02 तक 
    • यमगंड (Yamaganda): 05:33:11 से 07:14:18 तक 
    • गुलिक काल (Gulika Kaal): 08:55:25 से 10:36:32 तक 

    आज 11 मई 2023 दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt) 
    अभिजीत (Abhijit): 11:50:41 से 12:44:37 तक 

    आज का दिशा शूला (Disha Shoola) : दक्षिण