National News
  • Aaj ka Panchang 27 February 2023: आज बन रहे हैं तीन अत्यंत शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

    नई दिल्ली, Aaj ka Panchang 27 February 2023: पंचांग के अनुसार आज 27 फरवरी 2023, सोमवार के दिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और संकटों से मुक्ति मिल जाती है। आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। दैनिक पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, शुभ योग का समय और राहुकाल की अवधि।

    आज का पंचांग ( Panchang 27 February 2023)

    फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 28 फरवरी रात्रि 12 बजकर 51 मिनट पर

    रोहिणी नक्षत्र- 28 फरवरी सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक

    वैधृति योग- दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

    अमृत सिद्धि योग- 28 फरवरी सुबह 05 बजकर 50 मिनट से 28 फरवरी 06 बजकर 07 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 35 मिनट से सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 38 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक

    अमृत सिद्धि योग- 28 फरवरी सुबह 05 बजकर 50 मिनट से 28 फरवरी 06 बजकर 07 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 07 बजकर 41 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक

  • Horoscope 27 February 2023 : इन राशि वाले मनाएंगे जश्न, व्यापार में होगा लाभ ही लाभ, जानें क्या कहते है आपके सितारे

    12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

    पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

    वृष राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति हो सकती है।

    मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से बचें।

    कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

    सिंह राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेंगी।

    कन्या राशि– वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बातचीत में संयत रहें। संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कष्ट होगा।

    तुला राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें, आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ती हो सकती है, नाकरी में अफसरों का सहयोग बना रहेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

    वृश्चिक राशि- आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी, घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता का र्सांनध्य व सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

    धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है। बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।

    मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। निराशा एवं असन्तोष भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु धन की कमी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन कठिनाइयां भी बनी रहेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

    कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा।  किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवर से दूर रहना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाणी प्रभावशाली रहेगी। कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा।

    मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में सुधार आएगा।  बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। 

  • योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग, कहा- शर्म करो, अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाए
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्र के दौरान राजनेतिक बयान-बाजी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं प्रयागराज शूटआउट का मामला टूल पकड़ते दिख रहा है। प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके एक सुरक्षाकर्मी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। वहीं से पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच जुबानी जंग की हुई। सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, इस पार्टी ने अपराधियों और माफिया को न सिर्फ पाला-पोसा बल्कि उन्हें विधायक और सांसद तक बनाया। बीजेपी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार प्रयागराज मामले में दोषी बताये जा रहे माफिया को मिट्टी में मिला देगी। UP Budget Session 2023 विधानसभा के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के सुरक्षा को लेकर बोल रहे थे कि मुझे आश्वचर्य होता है कि राज्य के अंदर लोग सुरक्षा व्यवस्था की बात करते हैं। इतने में सामने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिये। सदन में सपा और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद सीएम और अखिलेश के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव के बयान ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ का भी सदन के अंदर जिक्र कर दिया। इस पर टोकते हुए अखिलेश यादव ने चिन्मयानंद को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके बाद सीएम योगी ने कहा, “जो अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाए, उन्हें प्रदेश में सुरक्षा की बात करते शर्म आनी चाहिए।” प्रकार का आचरण है। सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच लगातार बहस हो रही थी। प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या को लेकर भी दोनों में जोरदार बहस हुई। इस दौरान भी सीएम योगी आदित्यनाथ गुस्से में नजर आये। सीएम योगी कह रहे थे कि राज्य में गुंडे और माफिया सपा के द्वारा ही पाले हुए हैं। सीएम योगी की इसी बात पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भड़क गए थे। इस दौरान सपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान सीएम योगी ने अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित बताया।
  • ACCIDENT NEWS : दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े ट्रक से मिनी ट्रक जा टकराई, 7 लोगों की मौत…

    ओडिशा। ACCIDENT NEWS : जाजपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी हादसा हो ह्या है। यहां एक खड़े ट्रक से मिनी ट्रक भिड़ की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में  7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग कोलकाता के बताए जा रहे है। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    दरअसल, पोल्ट्री सामान लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रही मिनी ट्रक एनएच-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़े ट्रक से शनिवार तड़के सुबह कोहरे के कारण टकरा गया। इसके चलते मिनी ट्रक में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

  • राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- मूकदर्शक बने रहें कांग्रेसी

    रायपुर। कांग्रेस के अधिवेशन के बीच केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। इस प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री दोपहर 2 से 3.15 बजे तक रावतपुरा सरकार विश्व विद्यालय, धनेली कैंपस रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री 4.40 से 6.30 बजे तक भारतीय प्रबंधन संस्था न (IIM), रायपुर के वाई-20 समिट कार्यक्रम में युवाओं के साथ चर्चा करेंगे। आईआईएम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केन्द्री य मंत्री, रात्रि 8.35 बजे नियमित विमान से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

    ईडी रेड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ को माफिया सरकार से छुट्टी मिलेगी। कांग्रेस के लोग केवल मूकदर्शक बने रहें। जो भ्रष्टाचार करेगा उसपर कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को पीछे कर दिया है।

  • सुर्खियों में छाए रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का 2 साल पुराना FB पोस्ट हुआ वायरल, जानें वजह

    मुंबई। अकसर राजनीतिक बयान को लेकर सुर्खियों में छाए रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की पंजाब की घटना को लेकर एक भविष्यवाणी सच साबित होती दिखाई दे रही है। दरअसल, कंगना रनौत ने पंजाब की घटना को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की था जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    बता दें कि गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया। इसके बाद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा अजनाला पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया गया। इस बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी।

    कंगना ने पोस्ट में लिखा कि पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है, मैंने दो साल पहले भविष्यवाणी की थी। मुझ पर कई मामले दर्ज किए गए थे। मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मेरी कार पर पंजाब में हमला किया गया था, लेकिन वही हुआ ना जो मैने कहा था, पर अब समय आ गया है जब गैर-खालिस्तानी सिख अपनी पोजिशन और इरादों को क्लीयर करें।

    याद दिला दें कि दो साल पहले किसान बिल को लेकर हुए विरोध में किसानों को कंगना रनौत ने आतंकवादी और खलिस्तानी कहकर बुलाया था। जिसके बाद कंगना की इस पोस्ट को लेकर खूब विवाद हुआ। इस पूरे विवाद के बाद जब कंगना पंजाब पहुंचीं, तो किसानों द्वारा उनकी कार को घेर लिया गया और आगे जाने से रोक दिया। इस घटना के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट की थी जो अब वायरल हो रहा है।

  • तीसरे सप्ताह भी गिरा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

    मुंबई।  देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.681 अरब डॉलर घटकर 561.267 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक  ने यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट हुई है। इससे पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार 8.319 अरब डॉलर घटकर 566.948 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

     वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपए की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

    रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट जारी रही और स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 1.045 अरब डॉलर घटकर 41.817 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.267 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.111 अरब डॉलर रह गया। 

  • बड़ा हादसा : ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत, 60 घायल

    मध्य प्रदेश। रीवा और सतना जिले की सीमा पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब नौ बजे बरखड़ा गांव के पास सुरंग के बाहर यह हादसा हुआ और बसों में सवार लोग सतना शहर में ‘कोल महाकुंभ’ से लौट रहे थे।

    सीमेंट लदा ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन बसों से टकरा गया। टक्कर लगने से एक बस पलट गई और दूसरी बस दूसरी तरफ पलट गई, जिसके कारण यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में 14 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है।

    मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। चौहान ने यह भी कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

  • NATIONAL NEWS : छात्र ने महिला प्राचार्य के ऊपर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, अस्पताल में मौत

    मध्यप्रदेश। NATIONAL NEWS : इंदौर के बीएम कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा जिंदगी की जंग हार गई है। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। जिंदगी और मौत के बीच पांच दिन चले द्वंद के बाद शनिवार तड़के चार बजे चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ा। इससे पहले आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव पर कलेक्टर डा.इलैयाराजा टी ने रासुका लगा दी। पुलिस ने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी सहित रासुका का प्रस्ताव भेजा था।

    प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर जलाने युवक पर कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ने रासुका लगा दी है। आरोपी पर रासुका लगाने का प्रस्ताव पुलिस ने आपराधिक मामलों की जानकारी के साथ भेजा था। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उसे घटना स्थल पर ले आई और घटना का रूपांतरण करवाया। इसके अलावा घटना के समय प्रयोग की जाने वाली बाइक सहित सभी सामाग्री को जब्त कर लिया है।

    क्या था मामला?

    इंदौर के एक निजी फार्मेसी कॅालेज के पूर्व छात्र ने कॅालेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया था। कहा जा रहा है कि प्रिंसिपल और छात्र के बीच मार्कशीट को लेकर कुछ दिन पहले से विवाद चल रहा था जिसकी वजह से दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। कॅालेज से छुट्टी होने के बाद प्रिंसिपल अपनी गाड़ी में बैठकर घर जाने के लिए रवाना हो रही थीं कि इसी दौरान छात्र ने उनपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गाड़ी और पेट्रोल होने की वजह से आग प्रिंसिपल आग की लपटों से घिर गई और बुरी तरह जल गईं, उसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया था।

  • CG NEWS : डीजल टैंक फटने से गैरेज में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

    CG NEWS : कोरिया। जिले के चरचा कॉलरी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां स्टाफ कॉलोनी (Staff Colony) में गैरेज के अंदर रखे वाहन में अचानक भीषण आग (fire) लग गई. आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया. लेकिन इस घटना में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

    यह मामला चरचा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, स्टाफ कॉलोनी में गैरेज के अंदर रखे वाहन में भीषण आग लगी. इस घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग इक्कठा हो गए और फौरन इसकी सूचना दमकल को दी गई. जिसके बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाया. बताया जा रहा है कि गैरेज के अंदर रखे गाड़ी के डीजल टैंक फटने से आग लगी.

  • Petrol Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, चेक करें आपके शहर में आज का क्या है भाव…

    दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

    शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

    नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
    गुरुग्राम में पेट्रोल 96.68 रुपये और डीजल 89.85 रुपये प्रति लीटर
    पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर
    जयपुर में पेट्रोल 108.31 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
    हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

    कच्चे तेल की कीमत

    कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी हुई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 83.16 डॉलर और डब्लूटीआई क्रूड में 76.32 डॉलर प्रति बैरल है।

  • ACCIDENT BREAKING : सीधी सड़क हादसे में अब तक 17 की मौत, 40 लोग घायल, सीएम ने की ये बड़ी घोषणा

    ACCIDENT BREAKING :सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर बड़खरा गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में से आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। अभी तक नौ मृतकों की ही शिनाख्त हो सकी है।

    बता दें कि ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे, वे सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए।

    ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया…
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात नौ बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। वहीं, एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

    मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये…
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज रात में ही घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और SP ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंचीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता कमलनाथ, अजय सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया।