दिल्ली में केंद्र मंत्रियों से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल 

दिल्ली में केंद्र मंत्रियों से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल 

दिल्ली में केंद्र मंत्रियों से मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल 

बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री,एच. डी. कुमारस्वामी जी से शिष्टाचार भेंट कर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र में औद्योगिक नवाचारों, रोजगार सृजन एवं विकास की संभावनाओं को लेकर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अतिरिक्त सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में देश के कैबिनेट मंत्री, माननीय हरदीप सिंह पुरी से सौहार्दपूर्ण भेंट की। मुलाक़ात के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक एवं सारगर्भित चर्चा की गई।