बिहार में एनडीए की भारी जीत : देखिए बीजेपी नेताओं का डांस

बिहार में एनडीए की भारी जीत :  देखिए बीजेपी नेताओं का डांस

रायपुर में आज सुबह से ही माहौल कुछ अलग ही नजर आया. जैसे ही टीवी स्क्रीन पर चुनाव रुझान तेज़ होने लगे, भाजपा कार्यालय में भी हलचल बढ़ गई. चेहरे पर मुस्कान, हाथों में फोन और हर सेकंड बदलते आंकड़ों की बेचैनी इसी माहौल के बीच रुझानों ने जब NDA को मजबूत बढ़त दिलाई, तो भाजपा दफ्तर का पूरा माहौल एकदम बदल गया. ऐसा लगे मानो किसी ने अचानक पूरे परिसर में ऊर्जा भर दी हो. देखते ही देखते ढोल–नगाड़े बजने लगे, कार्यकर्ता नाचने लगे और माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया. रायपुर में भाजपा कार्यालय में भारी जश्न का माहौल.. भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी,उज्ज्वल दीपक  जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मेशरी,गुंजन प्रजापति सहित महिला नेत्रियां मौजूद।सब ने किया जमकर डांस

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

भाजपा प्रदेश एवं जिला कार्यालय में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनावोँ में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर राजधानी में जमकर जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित भाजपा क्रमशः प्रदेश व जिला कार्यालयों में रूझानों में एनडीए की लगातार बढ़त के साथ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान एकात्म परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुआ, अकबर अली, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, उज्ज्वल दीपक, तुषार चोपड़ा, संजूनारायण सिंह ठाकुर, उमेश घोरमोड़े, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा, वासु शर्मा, रविंद्र सिंह, अर्पित सूर्यवंशी, अंकित द्विवेदी, विशाल पांडेय, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया।