विधायक सुनील सोनी ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडूजी से की मुलाकात छत्तीसगढ़ की हवाईयात्रा इंडिगो पर ही निर्भर
विधायक सुनील सोनी ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडूजी से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ की हवाईयात्रा इंडिगो पर ही निर्भर
एयर इंडिया, अताषा, स्पाईस जेट इत्यादि का संचालन हो - सुनील सोनी
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज आज केन्द्रीय उड्डयन मंत्री माननीय किंजरापु राममोहन नायडू से छत्तीसगढ़ प्रदेषवासियों को हवाईयात्रा में हो रही कठिनाईयों तथा नई सुविधाओं के विस्तार को लेकर नई दिल्ली में मुलाकात कर पत्र सौंपा। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेष से संचालित हवाईयात्रा की सुविधा में प्रदेषवासियों को केवल इंडिगो पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है, प्रदेष में संचालित फ्लाईट में इंडिगो का संचालन लगभग 95 प्रतिषत है और वर्तमान में इंडिगो की फलाईट अत्यधिक मात्रा में रद्द हो रही है, जिसकी वजह छत्तीसगढ़ से अन्य प्रदेषों एवं अन्य देषों में जाने में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिस्पर्धा नहीं होने के कारण इंडिगो के फ्लाईट फेयर आसमान छू रहें हैं, प्रदेष में एयर इंडिया की केवल 2 फलाईट दिल्ली के लिए संचालित है, छत्तीसगढ़ से लगभग दिल्ली के लिए 8, मुंबई 3, कलकत्ता 3, इंदौर 2, भोपाल 1, बैंगलोर 2, गोवा 2, अहदाबाद 1, चेन्नई 1, पुणे 1, एवं हैदराबाद के लिए 3 फ्लाईट संचालित हो रही हैं, जो प्रतिदिन फुल रहती हैं और यदि फ्लााईट रद्द होती है, तो यात्री के पास अन्य दूसरा कोई विकल्प नहीं होता। अतः छत्तीसगढ़ प्रदेष में एयर इंडिया, अताषा, स्पाईस जेट इत्यादि की अन्य फ्लाईट का संचालन होना अत्यंत आवष्यक है ताकि फ्लाईट फेयर की प्रतिस्पर्धा/विकल्प होने से फेयर भी निष्चित रूप से कम होंगे। एक राज्य एक ही हवाई कंपनी पर निर्भर रहेगा तो भविष्य में पुनः इसी तरह बार-बार परेषानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने समक्ष भेंट कर आग्रह किया है कि इंडिगो के अलावा अन्य विमानसेवा प्रदान करने वाली कंपनियों यथा एयर इंडिया, अताषा, स्पाईस जेट इत्यादि के संचालन का विस्तार यथाष्ीघ्र छत्तीसगढ़ राज्य के हवाईयात्रियों के हित में किया जाना चाहिए।
cg24
