ई-रिक्शा में सवार होकर “सुशासन तिहार” पहुंचेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा, देंगे पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश

ई-रिक्शा में सवार होकर “सुशासन तिहार” पहुंचेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा, देंगे पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश

ई-रिक्शा में सवार होकर “सुशासन तिहार” पहुंचेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा, देंगे पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ई-रिक्शा से शिविर पहुंचेंगे विधायक पुरंदर मिश्रा

रायपुर - जनसेवा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी कल दोपहर 12 बजे ई-रिक्शा से शहीद स्मारक भवन, रजबंधा मैदान, जी.ई. रोड, रायपुर “सुशासन तिहार 2026” शिविर में शामिल होने पहुंचेंगे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “पर्यावरण संरक्षण”, “स्वदेशी अपनाओ” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प से प्रेरित होकर विधायक श्री मिश्रा लगातार ई-व्हीकल और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रहे हैं। आमजन के बीच सरलता और सहजता से जुड़ने वाले विधायक श्री मिश्रा का यह प्रयास न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देगा, बल्कि स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में समाज को प्रेरित भी करेगा।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2026” आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक महत्वपूर्ण अभियान बनकर उभरा है। इस शिविर में राजस्व संबंधी प्रकरण, प्रमाण पत्र, पेंशन, मूलभूत सुविधाएं, सड़क-नाली, बिजली, पानी सहित विभिन्न जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि शासन की इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करें।

“जनसेवा का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का संदेश और जनता से सीधा संवाद — यही सुशासन की असली पहचान है।”