तीजा-पोरा तिहार की खुशियों में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू

तीजा-पोरा तिहार की खुशियों में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू

तीजा-पोरा तिहार की खुशियों में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू जी

मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक झूले का आनंद लिया, मेंहदी लगवाई तथा विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के साथ उन्होंने तीजा-पोरा की पारंपरिक संस्कृति को ताजा किया।

यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा, नारी शक्ति और पारिवारिक भावनाओं का सुंदर प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।