साहेब है तो विकास है: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को लगातार मिल रही विकास कार्यों की सौगात
साहेब है तो विकास है: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग विधानसभा को लगातार मिल रही विकास कार्यों की सौगात
पिरदा और तुलसी में ₹1.51 करोड़ के सड़क-नाली निर्माण कार्य स्वीकृत, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी नई गति
आरंग विधानसभा में विकास कार्यों की लगातार बढ़ रही रफ्तार, गुरु खुशवंत साहेब की पहल से पिरदा-तुलसी को ₹1.51 करोड़ की सौगात
आरंग/रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत पिरदा और तुलसी में कुल ₹1.51 करोड़ के सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साथ-साथ नाली एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की पहल से विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए मिल रही स्वीकृतियों से आरंग विधानसभा के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का विस्तार हो रहा है।
पिरदा में ₹1.13 करोड़, तुलसी में ₹37.85 लाख के कार्य
स्वीकृत कार्यों के तहत पिरदा में रोशन के घर से भुवन के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹113.35 लाख तथा तुलसी में झलाराम की दुकान से मुक्तिधाम तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹37.85 लाख की स्वीकृति मिली है। दोनों कार्यों की कुल स्वीकृत राशि ₹151.20 लाख यानी ₹1.51 करोड़ है।
मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में भी आवश्यकता के अनुरूप सड़क, नाली सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा के गांवों में लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृतियां ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत मिली यह स्वीकृति आरंग विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।


