बीजापुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन
बीजापुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रदेश के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जिले में उत्सव का माहौल
बीजापुर 01 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में भव्य राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को गरिमामय एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल होंगे। राज्योत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह समारोह प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और विकास यात्रा को समर्पित होगा। जिला प्रशासन बीजापुर ने जिलेवासियों से समारोह में सादर उपस्थित होकर राज्योत्सव की गरिमा बढ़ाने एवं उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।