जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर

उदय नगर के बिरसामुण्डा चौक में भगवान बिरसामुण्डा की आदमकद प्रतिमा हेतु 10 लाख रूपए तथा सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 नवंबर 2026

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक कांकेर  आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक  विक्रम देव उसेंडी, बस्तर संभाग गोंडवाना समाज के अध्यक्ष  सुमेर सिंह नाग सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे। 
    जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने कार्यक्रम स्थल पहंुचने पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आदिवासी समाज के आंगादेव का परंपरानुसार पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, त्याग, तपस्या और संघर्ष का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के एक गरीब परिवार में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व करते हुए जनजातीय समाज को एकजुट करने का कार्य किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों तथा आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर एवं शहीद गैंदसिंह के योगदान का भी उल्लेख किया। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की, ताकि देश के जनजातीय नायकों के योगदान, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के उत्थान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पीएम जनमन योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से विशेष रूप से जनजातीय समुदायों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों के माध्यम से जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस अवसर पर उदय नगर के बिरसामुण्डा चौक मंे भगवान बिरसामुण्डा की आदमकद प्रतिमा हेतु 10 लाख रूपए तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा भी की। उनके द्वारा इस अवसर पर जिले के प्रमुख विभूतियों एवं प्रतिभावान व्यक्तित्व को सम्मानित भी किया गया।