कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम बोलबोला निवासी मदन कोर्राम पानी निकासी हेतु नाली निर्माण की मांग की, ग्राम सोड़सिवनी निवासी रामसिंह सोरी एवं ग्राम अनतपुर निवासी भिंगुराम कश्यप ने नवीन आंगनबाड़ी की मांग की, ग्राम कुधूर निवासी सोनसिंह कश्यप शासकीय भवन निर्माण के मजदूरी भुगतान लम्बित होने के संबंध में आवेदन किया। ग्राम तितना निवासी रामचंद मरकाम ने सड़क निर्माण की मांग की। इसी तरह विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।