रायपुर पहुंचे कांग्रेस की 'भिलाई बचाओ पदयात्रा', राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
रायपुर पहुंचे कांग्रेस की 'भिलाई बचाओ पदयात्रा', राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
रायपुर। भिलाई स्टील प्लांट में कथित लापरवाही और सार्वजनिक संस्थानों को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस की 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' बुधवार को रायपुर पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह पदयात्रा भिलाई से शुरू होकर रायपुर पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच स्मार्ट मीटर बदलने से संबंधित फॉर्म का भी वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भिलाई स्टील प्लांट की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताया और केंद्र सरकार से संयंत्र तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक संस्थानों के संरक्षण की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक धरोहर है और इसकी उपेक्षा से हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा और भिलाई स्टील प्लांट सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग करेगा।

