वंदे मातरम् को लेकर सियासत गरम, दीपक बैज ने BJP पर साधा निशाना; अरुण साव ने किया पलटवार

वंदे मातरम् को लेकर सियासत गरम, दीपक बैज ने BJP पर साधा निशाना; अरुण साव ने किया पलटवार

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस का पलटवार

वंदे मातरम् को लेकर सियासत गरम, दीपक बैज ने BJP पर साधा निशाना; अरुण साव ने किया पलटवार


वंदे मातरम् को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है। बैज ने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान वंदे मातरम् का पूरा गीत गाया गया। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पलटवार किया है।


दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी नेता वंदे मातरम् के सम्मान की बात कर रहे हैं और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् का पूरा गीत पूरा गाया गया था।

बैज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान कांग्रेस ने वंदे मातरम् के जरिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने बीजेपी पर अंग्रेजों का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग अब देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

बाइट : दीपक बैज, PCC चीफ


दीपक बैज के बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया। साव ने कांग्रेस नेताओं के आचरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस के नेता राष्ट्र के विपरीत बोलने और आचरण करने लगे हैं।

उन्होंने वंदे मातरम् के गायन को बीच में रोकने और बाद में अलग-अलग स्पष्टीकरण देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश किसी राजनीतिक दल की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर नहीं चलता। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां कानून एवं संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार शासन चलता है।

बाइट : अरुण साव, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़