कचरो को थैलो/बोरियों में भरकर राजधानी के सांसद और विधायको के घर भेजा जाएगा।

कचरो को थैलो/बोरियों में भरकर राजधानी के सांसद और विधायको के घर भेजा जाएगा।

कचरो को थैलो/बोरियों में भरकर राजधानी के सांसद और विधायको के घर भेजा जाएगा।

पहले ही महंगाई की मार ऊपर से निगम की सफाई यूजर चार्ज का वार

वाह रे भाजपा सरकार जनता का कर दिया बंटाधार - विकास उपाध्याय

 रायपुर......पूर्व संसदीय सचिव, छाया सांसद एवं रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि राजधानी वासियों को बढती महगाई में कचरा उठाने के नाम पर युजर्स चार्जेस बढा रहा है जो आम जनता को महगांई में जीना मुश्किल कर रही है। 
 ’भाजपा सरकार में लगातार महंगाई से जनता त्रस्त है पिछले 15 दिनों में कई बार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं जिससे अन्य दैनिक जरूरत की चीजें महंगी हुई है , वर्तमान की जमीन गाइडलाइन दरों से जमीन कारोबार से जुड़े व्यापारी और जनता उबरे नहीं है निम्न एवं मध्यम वर्ग के परिवार के लोगो को घर बनाना सपना जैसा हो गया है प्रदेश में छोटे भू-खण्डो के पंजीयन पर प्रतिबंध लगाया गया है । गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रहा है लोगों का व्यवसाय बंद होने के कगार पर आ गया है । घोटाले और पेपर लिक आज आम बात हो गया है सरकारी स्कूलों का फीस बढ़ा दिया गया है निगम टैक्स बढ़ा दिया गया है इतनी वसूली के बावजूद भी बेशर्म सरकार जनता का खून पीने मे लगा हुआ है। सरकार हर प्रकार से जनता का शोसन करने मे लगी हुई है।  एक तरफ वार्डो में सफाई नहीं हो रही , नाली -सड़क में गंदगी का अंबार है। घरो से कचरा नियमीत उठ नहीं पा रहा है और उसके बाद भी अब जनता पर सफाई के नाम पर यूजर चार्ज में भी बढ़ोतरी कर दिया गया है जो कि घोर निंदनीय है । 
वार्डो में सफाई के लिए नियुक्त सफाई कर्मी आधे से कम संख्या में उपस्थि रहते है जिसके कारण सफाई पूरे क्षेत्र में नही हो पाती ,उपाध्याय ने बताया कि राजधानी के जनप्रतिनिधी आंखे मूंदे हुए है क्यो कि ठेकेदारो द्वारा उनको मोटी कमाई हो रही है। कचरा का सही प्रबधंन बिना किसी प्रकार के शुल्क बढाए किया जाय नही तो कांग्रेस पार्टी आमजन व वरिष्ठ जनों के साथ सडक पर उतरेगी और वार्डो से निकलने वाले कचरा को थैलो/बोरियों में भरकर जनप्रतिनिधीयो के घर-घर पहुचाया जायेगा।