कांकेर जिला अध्यक्ष ढीमर समाज का चुनाव संपन्न अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कुमार केशरवानी, सचिव श्री कृष्णा, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र पदाधिकारी बने

कांकेर जिला अध्यक्ष ढीमर समाज का चुनाव संपन्न अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कुमार केशरवानी, सचिव श्री कृष्णा, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र पदाधिकारी बने
कांकेर जिला अध्यक्ष ढीमर समाज का चुनाव संपन्न अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कुमार केशरवानी, सचिव श्री कृष्णा, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र पदाधिकारी बने
कांकेर।  जिला उ.ब. कांकेर छ.ग. में ढीमर समाज के जिला अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव का आयोजन कांकेर सिविल लाईन माहुरबंदपारा कांकेर छ.ग. राज्य में किया गया था। यह चुनाव कांकेर जिला के अंतर्गत आने वाले चारामा तहसील, नरहरपुर व कांकेर, भानुप्रतापपुर के स्वाजातीय सामाजिक सदस्यों द्वारा निर्वाचित पंचो द्वारा गुप्त मतदान में मतपत्र के माध्यम से चुनाव किया गया। इस पांच वर्षीय कार्यकाल के चुनाव को पूर्ण कराने के लिए छ.ग. राज्य के महासभा ढीमर समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार धीवर, महासचिव श्री रामलाल पेदरिया एवं कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार चीवर रायपुर के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी श्री परमेश्वर फूटान जी व श्री सोहन धीवर जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भरत मटियारा छ.ग. मतस्य बोर्ड छ.ग. राज्य शासन को आमंत्रित किया गया था। श्री रामचंद्र भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात् ढीमर समाज के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु छः प्रत्याशियों ने आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें दो महिला प्रत्याशी श्रीमति किरण नाग व सीमा फूटान ने फार्म भरा था एवं श्री मदन लाल कोसरिया, श्री विष्णु मटियारा, श्री मोहन नाविक एवं श्री पुरुषोत्तम केशरवानी ने आवेदन प्रस्तुत किया था। बाद में चारामा परिक्षेत्र के श्री मदन कोसरिया व श्री विष्णु मटियारा ठेलकाबोड़ ने श्री पुरुषोत्तम केशरवानी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया था तथा अध्यक्ष चुनाव में श्री पुरुषोत्तम कुमार केशरवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी श्री मोहन नाविक को 37 मतों से पराजित किया तथा अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किये गये। सचिव पद पर श्री कृष्णा हिरवानी ग्राम अर्जुनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री जितेन्द्र मटियारा ग्राम तेलगुड़ा तहसील चारामा चुनाव में विजयी घोषित किये गये हैं। इस चुनावी व वार्षिक सम्मेलन में भारी संख्या में सामाजिक सदस्य, माता व बहनें उपस्थित थे एवं एवं चुनाव कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव में विजय होने का प्रमाण पत्र नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चारामा व कांकेर के सामाजिक सदस्यों ने तनमन धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।