गणतंत्र दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पदकों से होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पदकों से होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026 पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पदकों से सम्मानित

रायपुर।

भारत शासन, गृह मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक तथा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस सम्मान से प्रदेश पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है और उनके समर्पित कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक:

श्री रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र, जिला धमतरी।

सराहनीय सेवाओं के लिए पदक:

श्री रामगोपाल, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर।

श्री शक्ति मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़।

श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण।

श्रीमती राजश्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, एटीएस, वि.शा., पु.मु., नवा रायपुर।

श्रीमती निवेदिता पाल, सेनानी, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़।

श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, सेनानी, 20वीं वाहिनी, छसबल, महासमुंद।

श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, पुलिस आयुक्त रायपुर नगरीय।

सुश्री उजेना खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वि.शा., पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

श्री जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी, छसबल, भिलाई।

श्री हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी, छसबल, महासमुंद।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय ने सम्मानित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।