महापौर मीनल चौबे ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों को छठ महापर्व पूजा के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी
महापौर मीनल चौबे ने छठ पूजा पर्व पूर्व हीरापुर छठ तालाब, छुईया तालाब, महादेवघाट की सफाई व्यवस्था का अधिकारियों, छठ महापर्व आयोजन समिति पदाधिकारियों सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, लगातार सफाई सभी छठ तालाबों और महादेवघाट में करवाने, पुख्ता स्ट्रीट लाइटिंग प्रबंधन, घाटों और किनारों में आवश्यक रंग - रौगन करवाने दिए निर्देश0
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छठी मईया और भगवान सूर्यनारायण की विशेष पूजा - आराधना को समर्पित छठ पूजा पर्व के पूर्व हीरापुर छठ तालाब, हीरापुर छुईया तालाब और महादेवघाट में रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 8 और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी सफाई व्यवस्था का वहाँ पहुंचकर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पदाधिकारियों, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, उप अभियंता अबरार खान, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छठ पूजा पर्व के पूर्व हीरापुर छठ तालाब, हीरापुर आरडीए कॉलोनी क्षेत्र छुईया तालाब और खारून नदी के तट महादेवघाट में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर कार्य समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. महापौर ने छठ पूजा पर्व के दौरान नगर के सभी छठ पूजा तालाबों और महादेवघाट में लगातार सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता कायम रखने के निर्देश सभी सम्बंधित जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैँ, ताकि हजारों की संख्या में सूर्य छठ पूजा के दौरान नगर के विभिन्न छठ तालाबों और महादेवघाट में सूर्यदेव को अर्ध्य देने वाले श्रद्धालु भक्तगणों को तालाब और नदी का जल अर्ध्य में सदुपयोग करने में कोई असुविधा ना हो.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय विद्युत विभाग और जोनों के विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को छठ पूजा पर्व के दौरान छठ तालाबों और महादेवघाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुख्ता स्ट्रीट लाइटिंग प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैँ. वहीं छठ तालाबों और महादेवघाट के किनारों और घाटों में विशेष सफाई अभियान चलाने सहित आवश्यक रंग - रौगन करने नगर निगम के सम्बंधित जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है.
इसके पूर्व महापौर श्रीमती मीनल चौबे का हीरापुर छठ तालाब, हीरापुर छुईया तालाब और महादेवघाट पहुंचने पर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों को छठ महापर्व पूजा के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी हैँ और हीरापुर छठ तालाब के पार पर स्थित भगवान श्री सूर्यनारायण के मन्दिर में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति के प्रतीक देव सूर्य नारायण के शुभ दर्शन कर उनके दिव्य श्रीचरणों में सभी नगरवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा शक्ति प्रदान करने विनम्र प्रार्थना की है.
cg24
