पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 35 वीं पुण्यतिथि पर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने किया सादर नमन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 35 वीं पुण्यतिथि पर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने किया सादर नमन
रायपुर - आज भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उनकी 35 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुराना फायर ब्रिगेड ऑफिस चौक के किनारे स्थित भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया ।
इस संक्षिप्त पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी और नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उनके प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।
cg24 