*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक - संजय श्रीवास्तव*

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक - संजय श्रीवास्तव*

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक - संजय श्रीवास्तव*

रायपुर 23 जून। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायपुर के एकात्म परिसर एवं शारदा चौक स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि आर्पित किया।

संजय श्रीवास्तव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्तिए त्याग और अखंड भारत के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता को सर्वाेपरि मानते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका स्पष्ट मानना था कि एक देश में दो विधानए दो प्रधान और दो निशान नहीं चल सकते। राष्ट्रहित के लिए उनके संघर्ष और बलिदान ने भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्ए प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश के युवाओं में राष्ट्रप्रेमए कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की भावना जागृत करने का कार्य किया। उनका जीवन आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर श्रीवास्तव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनिल सोनी, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वर्णिका शर्मा, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, अमित मैसरी, गुंजन प्रजापति, राम प्रजापति, दलजीत सलूजा, संदीप जंघेल, बजरंग खंडेलवाल उपस्थित रहें।