के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा

सनातन धर्म के सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा  के परिवारजनों की मांग पर रायपुर उत्तर विधायक श्री सुनील सोनी ने के के रोड मौदहापारा में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाकर उसका सभापति सूर्यकान्त राठौड़, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद अजय साहू, स्वर्गीय श्री शर्मा के परिवारजनों की उपस्थिति में किया अनावरण

रायपुर उत्तर विधायक सुनील सोनी ने सनातन धर्म सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के भतीजे अशोक शर्मा का श्रीफल, शाल प्रदत्त कर किया सम्मान


रायपुर - अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा. नागरिक इस मार्ग को के के रोड मौदहापारा के नाम से जानते हैँ, किन्तु यहां मार्ग के नामकरण से सम्बंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था.
रायपुर उत्तर विधायक श्री सुनील सोनी ने सनातन धर्म के सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों द्वारा विगत दिनों उनके ब्राम्हणपारा वार्ड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्हें कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों ने इस ओर ध्यान आकृष्ट करवाया एवं उत्तर विधायक से मार्ग में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाने का अनुरोध किया, इसे रायपुर उत्तर विधायक श्री सुनील सोनी ने तत्काल संज्ञान में लिया एवं सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों को के के रोड मौदहापारा में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग की नामपट्टीका तत्काल बनवाकर लगवाने के निर्देश दिए. उत्तर विधायक के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 के माध्यम से कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका बनवाकर उसे जयस्तम्भ चौक के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के सामने मार्ग के किनारे और फाफाडीह बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज 
के सामने मार्ग के किनारे कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाई.
आज रायपुर उत्तर विधायक श्री सुनील सोनी ने के के रोड मौदहापारा पहुंचकर वहाँ लगायी गयी कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका का अनावरण रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री कृष्ण कुमार अवधिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुश्री नीतू शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री आकाश पाण्डेय, सुश्री चांदनी देवांगन एवं जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के भतीजे श्री अशोक शर्मा, अन्य परिवारजनों की उपस्थिति में किया. अब के के रोड मौदहापारा कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के रूप में जाना जायेगा. रायपुर उत्तर विधायक की पहल पर मार्ग नामकरण पट्टीका का अनावरण किया गया एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा किया गया वादा पूर्ण हुआ.
नामकरण पट्टीका अनावरण के अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री सुनील सोनी ने सनातन धर्म सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के भतीजे श्री अशोक शर्मा को श्रीफल एवं शाल प्रदत्त कर सम्मानित किया.