रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन अध्यक्षो, पार्षदो ने किया सादर नमन

रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन अध्यक्षो, पार्षदो ने किया सादर नमन

एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 125वीं जयंती पर महापौर मीनल चौबे ने किया सादर नमन

रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन अध्यक्षो, पार्षदो ने किया सादर नमन

       रायपुर - आज एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 125 वीं जयंती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 9 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा रिंगरोड तिराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
        संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर सादर नमन करते हुए समस्त नगरवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की।
       नगर निगम संस्कृति विभाग एवं जोन 9 के आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य  नंदकिशोर साहू, जोन 1 अध्यक्ष  गज्जू साहू, जोन 6 अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, पार्षद  रवि सोनकर, राजेश कुमार देवांगन सहित नगर के गणमान्यजनों ने एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 125 वीं जयंती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया ।