महानदी में आई बाढ़ के कारण बागौड़ स्थित इंटेकवेल के चारों ओर पानी भर गया था और वहां तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। इसके चलते कांकेर शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने लगी थी।
महानदी में आई बाढ़ के कारण बागौड़ स्थित इंटेकवेल के चारों ओर पानी भर गया था और वहां तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। इसके चलते कांकेर शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने लगी थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैं स्वयं मौके पर पहुंचा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंटेकवेल तक पहुंचने का मार्ग बंद होने के कारण प्रशासन से तत्काल चर्चा कर नगर सेना की बोट एवं विशेष टीम की व्यवस्था कराई गई, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को इंटेकवेल तक पहुंचाया गया।
नगरपालिका कर्मचारियों एवं नगर सेना की टीम ने विपरीत परिस्थितियों में लगातार प्रयास करते हुए इंटेकवेल को दुरुस्त कर पुनः चालू कराया।
इंटेकवेल के चालू होते ही कांकेर शहर की जल आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। ????
इस पूरी व्यवस्था में तत्परता से कार्य करने वाले नगरपालिका कर्मचारियों एवं नगर सेना की टीम का आभार।
शहरवासियों की सुविधाओं और आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।


