गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :शासकीय आईटीआई पेंड्रा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :शासकीय आईटीआई पेंड्रा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पेंड्रा में सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पोर्टल बहपजपण्ंकउपेेपवदण्दपबण्पद पर जाकर या निकटतम चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है। जानकारी के अनुसार कोपा एक वर्षीय पाठयक्रम 48 सीट, स्अेनोग्राफर सचिवीय सहायक हिंदी एक वर्षीय पाठयक्रम 48 सीट, फिटर द्विवर्षीय पाठयक्रम 20 सीट एवं विद्युतकार द्विवर्षीय पाठयक्रम 20 सीट व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के समय 10वीं, 12वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्राचार्य, शासकीय आईटीआई पेंड्रा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया राज्य शासन द्वारा निर्धारित काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
cg24 
