गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि इंसानियत, प्रेम और सच्चाई का संदेश है।

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि इंसानियत, प्रेम और सच्चाई का संदेश है।

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Jayanti) का प्रकाश पर्व सिर्फ सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए खास दिन होता है। 2025 में यह पवित्र दिन फिर एक बार लोगों को गुरु नानक देव जी के अमूल्य उपदेशों की याद दिलाएगा जैसे नाम जपो, किरत करो, वंड छको।

गुरु पर्व के दिन लोग गुरुद्वारों में जाकर अरदास, कीर्तन और लंगर सेवा में हिस्सा लेते हैं। घरों और गलियों में दीये जलाए जाते हैं और सिख श्रद्धालु प्रभात फेरी निकालते हैं। इस दिन अपने प्रियजनों को गुरु नानक देव जी के उपदेशों से जुड़ा एक प्यारा संदेश भेजना, उनके जीवन में सकारात्मकता और प्रेम का भाव जगाता है।

गुरु पर्व 2025 पर भेजें ये 10 खास शुभकामना संदेश

1. गुरु नानक देव जी के उपदेशों से आपका जीवन उज्जवल हो जाए। हर कदम पर सच्चाई, प्रेम और भक्ति की रौशनी बनी रहे। गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. गुरु नानक देव जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। प्रकाश पर्व की लाख-लाख बधाइयां!

3. सच्चे दिल से की गई सेवा और सच्चे मन से बोले गए शब्द ही ईश्वर तक पहुंचाते हैं। गुरु नानक जयंती पर यही प्रेरणा हर दिल में जगे।

4. गुरु नानक जी कहते हैं, दूसरों की भलाई में ही ईश्वर की भक्ति है। आइए, इस प्रकाश पर्व पर हम सब मानवता का दीप जलाएं।

5. गुरु पर्व का यह पावन दिन आपके जीवन को रौशनी और अच्छाई से भर दे। प्रकाश पर्व की लाख-लाख बधाइयां!

6. ना कोई ऊंच-नीच, ना कोई छोटा-बड़ा, सबका मालिक एक। गुरु नानक देव जी के इस संदेश को अपनाकर जीवन को सुंदर बनाएं।

7. गुरु नानक देव जी की कृपा दृष्टि सदा आप पर बनी रहे, जीवन में हमेशा खुशियों की बरसात हो।

8. जो गुरु के बताए रास्ते पर चलता है, वही सच्चे सुख और शांति को पाता है। गुरु पर्व पर यही शुभकामना, आप सदा गुरु की राह पर चलें।

9. गुरु नानक जी के आशीर्वाद से आपके जीवन में हर मुश्किल आसान हो जाए और हर अंधकार मिट जाए। प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई!

10. गुरु नानक देव जी के उपदेशों की तरह आपका जीवन भी उज्जवल और प्रेरणादायी हो। गुरु पर्व की शुभकामनाएं!