श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी वर्ष पर दस दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय शहीदी यात्रा हुई रवाना
रायपुर। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा गुरु तेग बहादुर शहादत के 350 वर्ष पूर्ण होने पर उनके शहादत को याद करते हुए दस दिवसीय छत्तीसगढ़ यात्रा का शुभारंभ स्टेशन रोड गुरुद्वारा से हुआ। गुरुद्वारे में निशान साहब और गुरु ग्रंथ साहिब अरदास के बाद भव्य नगर कीर्तन अग्रसेन चौक तक संपन्न हुआ।

सिख समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा गुरु बक्श छाबड़ा, तेजिंदर सिंह होरा, गुरदीप सिंग , इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, सिख समाज छत्तीसगढ़ लेडीज विंग के अध्यक्ष श्रीमती अनु होरा संयोजक डॉक्टर रीना टुटेजा, श्री सुरिंदर कौर छाबड़ा, सुरिंदर कौर चावला, कुलदीप चावला, स्वर्ण सिंग चावला, सतपाल खनूजा, और इंद्रपाल अजमानी, भूपेंद्र मक्कड़, के साथ ही बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग जुड़े थे। स्टेशन रोड गुरुद्वारा से शुभारंभ हुई या यात्रा 10 दिन तक पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करेगी और इस यात्रा में विशेष तौर से पंजाब से गुरु साहिब की निशानियां आई है जिसमें लिखित ग्रंथि विशेष लिखनी है। स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर टाटीबंध गुरुद्वारा इसके बाद तुम्हारी भिलाई नेहरू नगर दुर्ग राजनांदगांव में फिर विशेष नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राजनांदगांव के बाद तुमडी मोड गुरुद्वारा और पहले दिन का समापन डोंगरगढ़ गुरुद्वारे में हुआ। कल यात्रा बेमेतरा और कवर्धा की ओर प्रस्थान करेगी। क्या दूसरी बार है जब सिख समाज छत्तीसगढ़ की यात्रा कर रहा है गत वर्ष भी गुरु एक बहादुर साहब के 400 साल प्रकाश उत्सव उत्सव के अवसर पर पूरी छत्तीसगढ़ का दौरा ने किया था जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन एकजुट हुए इस यात्रा से सिख समाज एकजुट होने के साथ में ही सक्रिय रूप से सामाजिक और कार्यों में भी जुट रहा है जो की विशेष है।
cg24
