हिंद सिंध के संत साधराम साहेब हुए ब्रम्हलीन* सिंधी समाज की दुकानें बंद की अपील 

हिंद सिंध के संत साधराम साहेब हुए ब्रम्हलीन*  सिंधी समाज की दुकानें बंद की अपील 

*हिंद सिंध के संत साधराम साहेब हुए ब्रम्हलीन*

सिंधी समाज की दुकानें बंद की अपील 

रायपुर।। संत शिरोमणि साधराम साहेब,रहड़की साहेब, संत सतराम धाम, सिंध का सिंगापुर में सोमवार को ब्रम्हलीन हो गये हैं।।पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत के संस्थापक श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष अमर गिदवानी, महासचिव जीतू बडवानी, एवं प्रदेश प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने यह दुखद समाचार देते हुए शोक संतप्त सिंधी समाज से अपील की है,कि कल दिन गुरूवार 21मई को उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 1बजे तक बंद रहेंगे।।सभी प्रतिष्ठान दोपहर 1बजे के बाद ही खोले जाएंगे।।

दरअसल सिंधी समाज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है,

घोर वेदना व दुख की घड़ी आन पड़ी है।।समस्त समाज आज एक बार फिर से स्वयं को अनाथ महसूस कर रहा है।।

पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत ने ऐसी हृदय विदारक घड़ी पर संत साधराम साहेब को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की है।।

रायपुर व छग की सभी 72 पंचायतों से भी अपील की गई है,कि 21 मई को दोपहर 1बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।।