*अमित जोगी के नेतृत्व में निकली मोदी और ज्ञानेश कुमार की अनोखी विरोध बारात*

*अमित जोगी के नेतृत्व में निकली मोदी और ज्ञानेश कुमार की अनोखी विरोध बारात*
*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा विरोध प्रदर्शन।*
*अमित जोगी के नेतृत्व में निकली मोदी और ज्ञानेश कुमार की अनोखी विरोध बारात*
 *मोदी और ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर कराया गया प्रतीकात्मक ‘ज्ञानू-जानू विवाह’*
*लोकतंत्र की आत्मा है जनता का वोट, वोट चोरी को देश की जनता नहीं करेगी बर्दाश्त-अमित*
 
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026। देशभर में मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, वोट चोरी के आरोपों और भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने आज राजधानी रायपुर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक विरोध रैली निकालने का प्रयास किया। प्रदर्शन को व्यंग्यात्मक स्वरूप देते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाली। बैंड-बाजे और विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच कथित निकटता पर राजनीतिक व्यंग्य किया तथा निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।
विरोध रैली जब मोतीबाग के पास पहुंची, तब पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से ‘ज्ञानू और जानू का विवाह’ संपन्न कराया। इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष  अमित जोगी ने कहा जबसे ज्ञानू और जानू का प्यार हुआ है लोकतंत्र बीमार हो गया है, पिछले दस साल से देश में वोट चोरी होती रही , देश में सिक्रेट लव अफेयर चल रही थी। जिसका आज हमने रायपुर की सड़क में बारात निकाली गई, एक तरफ रायपुर में बारात निकल रही है दूसरी तरफ देश में लोकतंत्र का जनाजा निकल रहा है। जनता का वोट लोकतंत्र की आत्मा है उसके साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा । उन्होंने कहा भारत का लोकतंत्र संविधान और जनता के विश्वास पर टिका हुआ है। इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम नागरिक का वोट है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को संविधान ने मतदान के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया है। यदि इसी अधिकार की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास को गहरी चोट पहुंचती है।”
अमित जोगी ने कहा कि देश में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और कथित वोट चोरी को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों का तथ्यों के आधार पर पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षण होना चाहिए। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी, वरिष्ठ नेता  संजीव अग्रवाल, अधिवक्ता भगवानू नायक , प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती संतोषी रात्रे, ज़हीर ख़ान, युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय, माखन ताम्रकार,जितेन्द्र बंजारे, नवीन अग्रवाल, शमशूल आलम, चेतन आदिल, सुनील केसरवानी, मंसू निहाल, सत्या लहरे, सोमू ख़ान, आशिक हुसैन, उमेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।