14 अगस्त को रायपुर में होगी स्वतंत्रता दौड़, शहीद भगत सिंह चौक से सुबह 7 बजे होगी शुरुआत
14 अगस्त को रायपुर में होगी स्वतंत्रता दौड़, शहीद भगत सिंह चौक से सुबह 7 बजे होगी शुरुआत
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को खेल एवं फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रायपुर में 14 अगस्त 2026 को “स्वतंत्रता दौड़” का आयोजन किया जाएगा।
कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, जिला रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ 14 अगस्त को सुबह 7 बजे शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से होगा। दौड़ शहीद भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर खजाना चौक से यू-टर्न लेते हुए पुनः शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंचेगी।
आदेश में जिले में कार्यरत सभी खेल संघों के खिलाड़ियों को स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी संबंधित खिलाड़ियों को 14 अगस्त की सुबह 6:30 बजे तक शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।
सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, जिला रायपुर द्वारा जारी आदेश में इस आयोजन की जानकारी संबंधित जिला एवं नगर खेल संघों एवं कार्यवाही के लिए कलेक्टर, जिला रायपुर तथा आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर को भी भेजी गई है।
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व आयोजित होने वाली यह दौड़ युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और खेल भावना का संदेश देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी प्रदान करेगी।

