State News
  • रायपुर : बगिया के फूल से अब महकेगा पूरा छत्तीसगढ़

    शासन से संवरेगा छत्तीसगढ़ - आएगी खुशहाली
    जागी विकास की नई आस
    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के गाँव बगिया के लोगों ने कहा

    कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सब के दिलों में अपनी
    छाप छोड़ेंगे नए मुख्यमंत्री

    प्राकृतिक सुंदरता के साथ शान्ति और सुकून का आभास कराने वाले जशपुर की पहचान में एक नई कड़ी जुड़ गई है। यहां के कांसाबेल ब्लॉक में जीवनदायिनी मैनी नदी के किनारे बसे खूबसूरत गाँव बगिया में खिले श्री विष्णु देव साय रूपी फूल की खुशबू से अब पूरा छत्तीसगढ़ महकेगा। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इसी बगिया गाँव में जन्में और पले बढ़े हैं।
    बगिया गांव के निवासियों का कहना है कि पहली बार उनके गाँव और जशपुर जिले से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है, इससे इस क्षेत्र में विकास की नई बयार चलेगी। सुशासन का उदय होगा और प्रदेश में खुशहाली आएगी। लगभग ढाई हजार की जनसंख्या वाले बगिया गांव से पहली बार कोई मुख्यमंत्री बना है। इससे गांव के साथ-साथ पूरे जशपुर जिले में उत्साह और खुशियों का माहौल है।
        जनजाति समाज से आने वाले श्री विष्णु देव साय द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बगिया में रहने वालों में ही नहीं बल्कि जशपुर, सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की एक नई उम्मीद और आस बंध गई है। श्री विष्णु देव साय की सादगी और व्यवहार से गाँव के लोग भलीभांति परिचित हैं। गाँव में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग जितरंजन साय बताते हैं कि विष्णु देव साय की सादगी और व्यवहार को देखकर गाँव के लोगों ने उन्हें पहले पंच फिर सरपंच बनाया। गाँव के लोग चाहते थे कि श्री साय बड़ा मंत्री बनंे, उन्हें मुख्यमंत्री बनते देख के पूरा गांव बहुत खुश है। अब उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की उन्नति होगी और भविष्य उज्ज्वल होगा।
    मैनी नदी के किनारे  विष्णु देव साय के घर के सामने ही ग्रामीण सुखलाल सिदार रहते हैं। उनका कहना है कि अब हमारे गाँव बगिया के फूल से पूरा छत्तीसगढ़ महकेगा।  विष्णु देव साय किसी खूबसूरत फूल की तरह कोमल हृदय वाले, सहज और सादगी वाले व्यक्ति है। उनका व्यवहार सबको भाएगा। गाँव में उनका मेलजोल सभी के साथ है। आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में भले ही आज वे शपथ ले रहे हैं, लेकिन वे अपनी कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ेंगे। उनके नेतृत्व में सरगुजा संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा।
    बगिया गांव के बंठू राम साय कहते हैं कि श्री विष्णु देव साय को प्रदेश के मुखिया के रूप में देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है। श्री साय जब गांव आएंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके मुख्यमंत्री बनने से बगिया ही नहीं बल्कि आसपास के सभी गाँव के लोग खुश है और सबको एक नया भविष्य दिख रहा है। गाँव में स्व सहायता समूह संचालित करने वाली एकता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शानियरो बाई और सचिव उमादेवी कहती हैं कि श्री विष्णु देव साय हमारी बातों को ध्यान से सुनते हैं और समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसा ही गांव की देवंती बाई और सुकांति बाई भी बताती हैं। उनका कहना है कि श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में सादगी और सुशासन का एक नया अध्याय लिखेंगे।

  • विनय जायसवाल और बृहस्पति सिंह को कांग्रेस से 6 साल के लिए किया गया निष्कासित
    कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पति सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से झूठे आरोप लगाने के संबंध में दी गई नोटिस की अवधि के पश्चात 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव मलकीत सिंह गैदू ने दी | उल्लेखनीय है कि विनय जायसवाल को 9 दिसंबर को एवं बृहस्पति सिंह को 10 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब देने कहा गया था | 1. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम उपरांत प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जबाव / स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी के आदेशानुसार आज दिवस 14 दिसम्बर 2023 को पूर्व विधायक श्री वृहस्पत सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। 2. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जबाव / स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी के आदेशानुसार आज दिवस 14 दिसम्बर 2023 को पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को भी नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है |
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात ...सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट, BSF का जवान शहीद

    कांकेर। बस्तर में लगातार दूसरे दिन नक्सली घटना घटी है। कांकेर में IED ब्लास्ट में BSF का जवान शहीद हो गया है। घटना कांकेर जिला के थाना परतापुर की है। जानकारी के मुताबिक जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी।अभियान के दौरान ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में IED ब्लास्ट हो गया। इससे पहले कल भी नारायणपुर में नक्सली वारदात हुई थी, जिसमें जांजगीर का रहने वाला एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक जवान घायल हो गया था। घटना के 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात हुई है।

    इस घटना में BSF के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय घायल हो गये हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद पखनाजूर रवाना किया गया है, लेकिन घायल बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय की शहाहत हो गयी। शहीद प्रधान आरक्षक अखिलेश राय उम्र 45 साल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। आस पास क्षेत्र में पुलिस बल व DRG & BSF द्वारा सर्च की करवाई जारी है । विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।

     

  • एफपीओ कॉन्क्लेव 2023: महिला किसानों का सशक्तिकरण और आजीविका का सुदृढ़ीकरण

    कृषि विभाग द्वारा समर्थित एफपीओ कॉन्क्लेव 2023 रायपुर के होटल मयूरा में आयोजित किया गया, जिसे ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी और सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स द्वारा एचडीएफसी बैंक परिवर्तन कार्यक्रम, एक सीएसआर फंडिंग पहल के तहत आयोजित किया गया था।

    कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने में शामिल प्रमुख हितधारकों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना था, जिसमें किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), निदेशक मंडल की क्षमता निर्माण, सरकारी पहलों और पारिस्थितिकी तंत्र विकास पर विशेष जोर दिया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए आजीविका के विकास और संबंधित एफपीओ की स्थिरता के लिए सक्षम वातावरण को और मजबूत करने के लिए एक रणनीति पर विचार करना था।

    एफपीओ कॉन्क्लेव 2023 में प्रो. वी पदमानंद, पार्टनर, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी,  आर. के. सिंह (सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग),  भूपेंद्र पांडेय (अतिरिक्त निदेशक, उद्यान विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार),  प्रवीण लाड (एसबीआई रायपुर फार्म सेक्टर),  विकास गोयल (क्लस्टर हेड, एचडीएफसी), डॉ. मनोज कुमार (एसोसिएट निदेशक, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी),  प्रखर कटियार (एसोसिएट निदेशक, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी) और जिला विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। कॉन्क्लेव में उनकी उपस्थिति इस आयोजन के महत्व और उन महत्वपूर्ण मुद्दों का प्रमाण था जिनका समाधान करना इसका उद्देश्य था।

    इस कार्यक्रम में संबंधित पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारकों सहित एफपीओ के निदेशक, सार्वजनिक और निजी हितधारक और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इसमें निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की सक्रिय भागीदारी भी शामिल थी। प्रो. वी. पदमानंद ने सभी 7 भाग लेने वाले एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के लिए व्यापक क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किए। कॉन्क्लेव में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा एफपीओ की व्यावसायिक योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विश्वासपूर्वक चर्चा की गई।

    एफपीओ कॉन्क्लेव 2023 की सफलता छत्तीसगढ़ में एक संपन्न एफपीओ पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और महिला किसानों को आर्थिक स्वतंत्रता और बेहतर आजीविका प्राप्त करने में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  •  नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक में उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और  विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक में उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।

  • हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और कट्टे जब्त

    बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली पुलिस को कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने जिंदा कारतूस और देसी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं देसी कट्टा और कारतूस की सप्लाई करने वाला दूसरा युवक फरार है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामला बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

    बता दें, बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने निर्देश दिए है. इस दौरान बलौदाबाजार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक देसी कट्टा के साथ भैंसा पसरा के पास खड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तभी युवक पुलिस को देख भागने लगे. पुलिस ने एक युवक का पीछाकर धार दबोचा, पकडे गए युवक के पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस पूछताछ जारी है.

  • सरकार बदलते ही तबादले का दौर शुरू...अब इस जिले में आरक्षक से लेकर निरीक्षक को दी गई नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही पुलिसिंग में कसावट लाने की कवायद शुरू हो गई है. प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के तबादले किये जा रहे है. बीते दिनों कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार में कई थाना प्रभारियों समेत कई पुलिस पुलिस कर्मियों का तबादला के आदेश जारी हुआ था.

    इसी कड़ी में आज न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के तबादले का आदेश और नामों की लिस्ट जारी की है, जिसमें निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के कर्मचारियों के नाम शामिल है. इस आदेश में कई थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है.

    देखें पुलिसकर्मियों के नाम की लिस्ट –

  •  BREAKING : पुलिस विभाग में फिर बड़े पैमाने पर तबादला...पांच थानों के टीआई बदले गए, देखें सूची…

    बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही तबादले का दौर शुरू हो चुका है. पुलिस विभाग में फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. एसएसपी दीपक झा ने आदेश जारी कर पांच थानों के टीआई को इधर से उधर किया है.

    देखें सूची –

  • शपथ ग्रहण समारोह में हनुमान जी की वेशभूषा में  उत्तम दीप बने लोगों के आकर्षण के केंद्र

    शपथ ग्रहण समारोह में हनुमान जी की वेशभूषा में  उत्तम दीप बने लोगों के आकर्षण के केंद्र

  • रायपुर : शपथ ग्रहण समारोह : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सहित गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद

    शपथ ग्रहण समारोह, साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर
    अब से कुछ देर में होगा शपथग्रहण।
    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सहित गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद।

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने

     

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना

  • BREAKING : छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला...IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

    नारायणपुर। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

    बताया जा रहा है कि थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। शहीद जवान कमेलश साहू जांजगीर-चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था। एक आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है। आसपास के इलाके में पुलिस बल, DRG और ITBP जवान सर्चिंग में जुटे हैं।