National News
  • देवर ने भाभी की बहन से बनाए शारीरिक संबंध, थाने के अंदर डाली वरमाला

    उत्तरप्रदेश / शामली जिले के थाना कोतवाली में एक प्रेमी युगल की शादी चर्चा में है। दोनों ने एक दूसरे के गले में वारमाला डाली। इसके साथ ही जीवनभर साथ रहने का वादा किया। बता दें कि दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने युवक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर प्रेमी युगल की शादी करवा दी। मामला थानाभवन क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ का है।

    जानकारी के मुताबिक लतीफगढ़ गावं की रहने वाली ज्योति बेटी संजू ने थाने पर शिकायत पत्र देकर शादी के नाम पर झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने एवं यौन शोषण का आरोप लगाया था। युवक का नाम गौरव है जो कि कस्बा ननौता जिला सहारनपुर का रहने वाला है।

    पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए थाने पर बुलाया। थाने पहुंची ज्योति के परिजन और गौरव के घरवालों के बीच बात हुई तो दोनों ने आपसी समझौते के अंतर्गत पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। उसके बाद थाने के बाहर निकलते ही ज्योति और गौरव ने एक दूसरे को वरमाला डालकर पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

    ज्योति ने बताया कि कई साल पहले उसकी बड़ी बहन का देवर गौरव के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव प्रेम की बात करता था और शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं उसने शादी करने का वादा भी किया था, लेकिन जब गौरव से शादी करने के लिए कहा तो वह अपने घर से बिना किसी को बताए लापता हो गया। इसके बाद ज्योति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल दोनों की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • अंकिता हत्याकांड : भाजपा ने पिता-पुत्रों को पार्टी से निकाला, लोगों ने रिसॉर्ट के पास बनी उसकी फैक्ट्री में लगाई आग

    ऋषिकेश। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। 19 साल की अंकिता उसके रिसॉर्ट में रिशेप्सनिस्ट थी। पुलिस के मुताबिक रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करने की धमकी देने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को पुलकित के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। शनिवार को लोगों ने रिसॉर्ट के पास बनी उसकी फैक्ट्री में भी आग लगा दी।

    इस घटना के बाद भाजपा ने पुलकित के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया है। वे भाजपा नेता और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आर्य भाजपा OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और UP के सह प्रभारी भी थे। पुलकित के भाई अंकित आर्य को भी उत्तराखंड OBC कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ था। पुलकित हाई प्रोफाइल सियासी परिवार से ताल्लुक रखता है, यही वजह रही कि CM धामी को दखल देना पड़ा।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अंकिता भंडारी के लापता होने की सूचना 18 सितंबर को दी गई थी। अंकिता 17 सितंबर की रात करीब 8 बजे पुलकित आर्य, उसके रिजॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ ​​पुलकित गुप्ता के साथ ऋषिकेश गई थी। वापस आते समय तीनों आरोपियों ने चीला रोड के किनारे शराब पी। अंकिता उनके ड्रिंक खत्म होने का इंतजार करती रही। शराब पीने के बाद तीनों लड़की से झगड़ने लगे।

    हाथापाई में अंकिता ने पुलकित का मोबाइल भी नहर में फेंक दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता ने रिसॉर्ट में जारी अनैतिक गतिविधियां चलने का विरोध किया था। जब पुलकित ने अंकिता पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव डाला, तो उसने धमकी दी कि वह सभी को बता देगी कि पुलकित उस पर रिसॉर्ट के कस्टमर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। इस बात से गुस्साए पुलकित और उसके साथियों ने लड़की को नहर में धकेल दिया।

  • Aaj Ka Panchang 24 September: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    24 सितंबर 2022 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। 

    तिथि    चतुर्दशी 27:12 तक
    नक्षत्र   पूर्वाफाल्गुनी 29:07 तक
    करण 

    विष्टि
    शकुनि

    14:55 तक
    27:12 तक

    पक्ष कृष्ण  
    वार    शनिवार  
    योग   साध्य 09:42 तक
    सूर्योदय 06:11  
    सूर्यास्त 18:14  
    चंद्रमा    सिंह  
    राहुकाल 

    09:12− 10:42

     
    विक्रमी संवत्   2079  
    शक सम्वत 1944   
    मास आश्विन  
    शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:49 − 12:37


    पंचांग के पांच अंग तिथि
    हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

    नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

    वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

    योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

    करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

  • Aaj Ka Rashifal 24 September 2022: इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा...इन 4 राशियों को बिजनेस में होगा जबरदस्त मुनाफा

    Aaj Ka Rashifal 24 September 2022: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जाएगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के अगली सुबह 5 बजकर 8 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 24 सितंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

    मेष राशि (Aries Daily Horoscope

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में आज एक्सपर्ट की राय आपको काम करने का तरीका सिखाएगी। आज आप अपने रिश्ते की  नयी शुरुआत करेंगे। मूर्ति कला के कारोबारी आज अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो राईटर हैं, वो अपनी बुक लिखने से पहले रूपरेखा जरूर तैयार कर लें। आपका जीवनसाथी किसी जरुरी बात को आपसे शेयर करेंगे, आप उनकी बात को समझेंगे। आज ऑफिस के तर्क वितर्क में पड़ने से बचें, काम समय से पूरा होगा। प्रशासनिक सेवाओ में कार्यरत अफसर आज अपने काम में व्यस्त रहेंगे।

    कलर: मरून 

     

    नंबर: 3 

    वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)

    आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज आप स्ट्रेस को कम करने के लिए किसी शांत जगह जा सकते हैं। दूसरों की हर संभव मदद करने में आप सक्षम होंगे। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी ,आप सत्संग सुन सकते हैं।अचानक धन लाभ हो सकता है। आज माताजी खाने में नई डिश बनायेंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मार्केट से सामान खरीदते समय अपनी पर्स का ध्यान रखें। 

    कलर: नीला 
    नंबर: 4 

    मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

    आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आप नए बिजनेस को शुरू करने का मन बनायेंगे, जिसमे आपके सहयोगी आपका सहयोग करेंगे।आपके स्टार्टअप को यूजर्स द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आज ऑफिस में सीनियर से किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेंगे। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। 

    कलर: हरा 
    नंबर: 5 

    कर्क राशि  (Cancer Daily Horoscope)

    आज आपका दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज दोस्त की सलाह से बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। कन्फेक्सनरी के कारोबारी अपने बिजनेस को बढाने का विचार करेंगे। डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज सीनियर डॉक्टर की मदद मिलेगी। शेयर मार्केट में आज आप एक्सपर्ट की राय लेकर धन इंवेस्ट कर सकते हैं , आपको लाभ मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्चों से बचें। 

    कलर: ग्रे 
    नंबर: 3 

    सिंह राशि  (Leo Daily Horoscope)

    आज आपके दिन की शुरुआत आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। ऑयली खाना खाने से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होने की सम्भावना है, अच्छा खाना खाएं। रिश्तों में चल रही गलत फहमियाँ आज दूर होंगी। 

    कलर: पीला 
    नंबर:  7

    कन्या राशि  (Virgo Daily Horoscope

    आज आपका दिन जीवन में नई उमंग लायेगा। बेकरी का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। अपनों के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फण्ड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। परिवार में शांति का माहोल बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपने घर पर किट्टी पार्टी ऑर्गेनाइज कर सकती है और अपने दोस्तों को अपने हांथों से बना टेस्टी खाना खिला सकती हैं।

    कलर: ऑरेंज 
    नंबर: 3 

    तुला राशि  (Libra Daily Horoscope)

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी दोस्त की मदद करने से आपका मन खुश रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका अच्छा स्वास्थ्य।।बदलते मौसम में बिमारियों से लड़ने में मदद करेगा। आज आप गाड़ी चलाना सीख सकते हैं। 

    कलर: पीच 
    नंबर:5 

    वृश्चिक राशि  (Scorpio Daily Horoscope

    आज आपका दिन शानदार रहेगा।  आपके किसी निर्णय में परिवारजन आपका सपोर्ट करेंगे ,काम सफल होगा। आज नए कार्य और व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा। आज मार्केट कुछ सामान खरीद सकते हैं। विज्ञानं जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

    कलर: इंडिगो 
    नंबर: 7 

    धनु राशि  (Sagittarius Daily Horoscope)

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो जाएगी। बॉस का दिया टारगेट आज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपके बॉस आपसे खुश होंगे। विद्यार्थियों अपने करियर का चुनाव करने में सफल रहेंगे। लवमेट्स आज शौपिंग पर जायेंगे, जिससे उनको बहुत ख़ुशी मिलेगी। आज योग व मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं।

    कलर: सिल्वर 
    नंबर: 2

    मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope

    आज आप ऊर्जा से भरा रहने वाले है।  ऑफिस के जरुरी पेपर के सिलसिले में ऑफिस के दोस्त घर आ सकते हैं। आज आपके जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार के माहौल में खुशियाँ आयेंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार के क्षेत्र में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। फालतू के कामों में अपना समय न गवाएं।

    कलर: लाल 
    नंबर: 3

    कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। नवविवाहित दंपत्ति को धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। टाइफाइड की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे, आपको जल्द ही आराम मिलेगा। आपके काम के प्रति मेहनत को देखकर आपके कलीग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को समझने के लिए उत्सुक होंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते है। 

    कलर: सफ़ेद 
    नंबर: 8 

    मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आप परिवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहाँ आपकी मुलाकात ख़ास रिश्तेदारों से होगी। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। जो वर्किंग पेरेंट्स हैं।। वो अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालें।।बच्चे अपनी कुछ पर्सनल बाते डिस्कस कर सकते हैं। शिक्षक आज छात्रों को टॉपिक समझाने में सफल होंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से आपको भविष्य में अच्छे परिणाम हासिल होंगे

  • सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, पानी की बोतल में खुद मिलाई थी ड्रग्स, सुधीर के कबूलनामे में खुलासा

    बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल सोनाली की हत्या के आरोप में सुधीर सांगवान ने अपने कबूलनामे में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि गोवा क्लब के डांस फ्लोर पर जाने से पहले सोनाली फोगाट ने खुद पानी की बोतल में एमडीएमए ड्रग्स मिलाई थी।

    सोनाली ने इसके बाद इसी पानी को हम तीनों ने बारी-बारी पीया था। इसके अलावा ये भी लिखा है कि डांस फ्लोर पर नाचते समय सोनाली बार-बार पानी मांग रही थी। सांगवान ने कहा कि सोनाली फोगाट मेरी दोस्त थी। वहीं सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि इन बातों के पीछे कोई सच्चाई नहीं है।

    गोवा पुलिस की तरफ से हमें कोई कबूलनामा नहीं दिया गया। हमने शुरुआत से ही गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। आरोपी सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस को बताया था कि रिजॉर्ट में सोनाली के कहने पर ही सुखविंद्र ड्रग्स लेकर कमरे में आया। उसने ड्रग्स का पैकेट सोनाली को दिया, उसके बाद सोनाली ने ड्रग्स को पीसकर छह लाइनें बनाई थीं। हम तीनों से दो-दो लाइनें नाक के जरिये ड्रग्स ली थी। इसके बाद क्लब गए, वहां पर पानी में मिलाकर ड्रग्स ली थी। वहां पर हम पांच लोग थे।
    वहीं सीबीआई टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जल्द ही सीबीआई दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। हरियाणा में भी सीबीआई टीम जांच के लिए आ सकती है।

  • कौन होगा राजस्थान का मुख्यमंत्री?

    अशोक गहलोत ने कहा, "मीडिया में चर्चा है कि मैं मुख्यमंत्री और अध्यक्ष पद दोनों पर बना रहना चाहता हूं, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं की ऐसी को कोई बात नहीं है. पार्टी हाईकमान जो तय करेगा वो मुझे मान्य होगा. मैं कभी भी किसी पद पर बने रहने के लिए जिद्द नहीं करता हूं. राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा. नामांकन करने का समय नजदीक आ गया था इसलिए नामांकन करना पड़ा."

    सूत्रों के मुताबिक, अशोक गहलोत ने दोनों पदों पर बने रहने के लिए राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की थी. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह संभव नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी भी सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाने के पक्ष में हैं. राहुल गांधी ने कोच्चि में यह स्पष्ट कर दिया कि उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए 'एक व्यक्ति, एक पद' के फैसले को अमल में लिया जाएगा. 

  •  इस बार गांधी परिवार से कोई भी पार्टी प्रमुख नहीं बनेगा. मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है.

    अशोक गहलोत ने कहा, "मैंने पहले भी कहा एक बार मुझे राहुल जी को रिक्वेस्ट करनी थी जब सब PCCs प्रस्ताव पास कर रही है कि आपको अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप स्वीकार कीजिए, मैंने काफी बातचीत करने की कोशिश की पर उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि एक बार कोई गांधी फैमिली का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं होगा."

    अशोक गहलोत ने कहा, "ये उन्होंने (राहुल गांधी) स्पष्ट कह दिया है कि मुझे मालूम है सब लोग चाहते भी हैं और मैं सम्मान करता हूं उनकी बातों का, PCCs ने प्रस्ताव पास किया, कार्यकर्ता चाहते हैं तो मेरे दिल में उनके प्रति सम्मान बहुत ज्यादा है पर एक बार हमने तय कर लिया कि इस बार नॉन-गांधी फैमिली का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बने."

  • आज का दिन बेहद ही खास...12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात, जानिए इससे जुड़ा इतिहास

    शुक्रवार 23 सितंबर का दिन बेहद ही खास है। यह खगोलीय घटना के लिए विशेष दिन है। आज वैज्ञानिक दृष्टि से शरद ऋतु की शुरुआत होगी। आज दिन और रात बराबर होंगे। यानी 12 घंटे का दिन 12 घंटे की रात होगी। शुक्रवार को सूर्योदय सुबह 6.19 बजे और सूर्यास्त शाम 6.19 बजे होगा।

    ज्ञात हो कि आज सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश करेगा। जिसके चलते अगले 6 महीनों तक दिन छोटे होंगे और रातें बड़ी होंगी। आज आश्विन कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार को दिन और रात की अवधि समान होगी। इसके बाद दिन छोटे और रात बड़ी होने लगेंगी। दक्षिणी गोलार्द्ध व शायन तुला राशि में प्रवेश का पहला दिन होने के कारण दिन रात बराबर यानि 12-12 घंटे के होंगे।

    बता दें कि हमारी धरती झुकी हुई स्थिति में सूर्य की परिक्रमा करती है। इससे कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा के बीच सूर्य की गति दिखाई देती है। इस स्थिति में सूर्य 21 मार्च और 23 सितंबर को भूमध्य रेखा पर लंबवत रहता है। आज से अगले 6 महीने तक दिन छोटे और रात बड़ी होंगी।

    इसके बाद 21 मार्च को फिर से रात छोटी और दिन बड़े होने लगेंगे। सूर्य के दक्षिणी गोलार्द्ध में जाने से उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणों की तीव्रता कम होगी, इससे हल्की सर्दी का अहसास होगा। नवग्रहों में प्रमुख ग्रह सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत रहता है।

  • कांग्रेस के नए अध्यक्ष अशोक गहलोत? राहुल गांधी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का समर्थन कर दिया संकेत

    नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचले तेज है। वहीं गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने कांग्रेस में ‘वन मैन, वन पोस्ट’ का समर्थन किया। राहुल के संकेत से स्पष्ट है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को दोहरी भूमिका निभाने के लिए दो पद नहीं मिल सकते। इससे पहले गहलोत ने संकेत दिए थे कि वे राजस्थान के सीएम और अध्यक्ष दोनों पदों पर बने रह सकते हैं।

    राहुल गांधी ने केरल में एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, “हमने उदयपुर में एक कमिटमेंट की है, मुझे उम्मीद है कि इसे बनाए रखा जाएगा।” आज पद के दावेदारों को सलाह देते हुए कहा कांग्रेस का अध्यक्ष पद वैचारिक पद है। भारत का दृष्टिकोण सामने लाता है। उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष पद पर मेरी स्थिति स्पष्ट है।

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कांफ्रेस में राहुल गांधी से अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन इतना संकेत जरूर दे दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक नहीं हैं। केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा। यह एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है. कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है।

    कांग्रेस में एक व्यक्ति, एक व्यक्ति के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में ही इस संबंध में निर्णय लिया गया था। इस पर कांग्रेस की प्रतिबद्धता है और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के अध्यक्ष पद पर जो भी व्यक्ति आसीन होगा वह एक ही पद पर रहेगा। राहुल गांधी का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है कि ऐसी अटकलें हैं कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मौका मिल सकता है। अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। यानी राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इसके लिए सचिन पायलट और सीपी जोशी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

    वहीं राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है,अपनों से नाराज़ नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यह यात्रा कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं।

  • Aaj Ka Panchang 23 September: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
    Aaj Ka Panchang 23 September 2022: जानें शुक्रवार का पंचांग, जिसमें दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल व गुलिक काल की वास्तविक स्थिति विस्‍तार से ज्ञात होगी। 23 सितम्बर 2022 दिन- शुक्रवार का पंचाग सूर्योदयः- प्रातः 06:00:00 सूर्यास्तः- सायं 06:00:00 विशेषः- आज के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण या मन्दिर में गाय के घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बढ़ते हैं। विक्रम संवतः- 2079 शक संवतः- 1944 आयनः- दक्षिणायन ऋतुः- शरद ऋतु मासः-आश्विन माह पक्षः- कृष्ण पक्ष तिथिः-त्रयोदशी तिथि 26:31:58 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि तिथि स्वामीः- त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। नक्षत्रः- मघा नक्षत्र 28:39:27 तक तदोपरान्त पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र स्वामीः- मघा नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं तथा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव जी हैं। योगः- सिद्ध 09:54:00 तक तदोपरान्त साध्य गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 07:40:00A.M से 09:11:00 A.M तक दिशाशूलः- शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। राहुकालः- राहुकाल 10:42:00A.M से 12:13:00 P.M बजे तक तिथि का महत्वः- इस तिथि में बैंगन नहीं खाना 1चाहिए और यह तिथि अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यो के लिए शुभ मानी गयी है। हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।
  • Aaj Ka Rashifal 23 September 2022 : सिंह राशि वालों को आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, जानें अन्‍य राशियों का हाल
    Horoscope Today, Daily Rashifal 23 September 2022: मेष : आज नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। वृष : आज का दिन नौकरी के लिए थोड़े संघर्ष का है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक शांति रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें।आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। मिथुन : घर में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता हैं जिस कारण स्थिति कुछ उठापठक वाली रहेगी. किसी के साथ व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचे.मेहनत का फल मिलेगा. योजना फलीभूत होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कर्ज से दूर रहना चाहिए. खर्च में कमी होगी. कर्क : कोई बकाया धन मिलेगा। धन कमाने के नए अवसर लाभ दिलाएंगे। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च अधिक रहेंगे। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सिंह : आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। कन्या : शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। तुला : आज आप आसानी से धन इकट्ठा कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। लोगों को दिए गए पुराने ऋण वापस पा सकते हैं। वृश्चिक : कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। व्यय पर नियंत्रण रखें। धनु : आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का साथ रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कुम्भ : नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हें। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। मीन : व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। आय वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।आज स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
  • देश के कई राज्यों में NIA की दबिश, 100 से अधिक गिरफ्तार

    नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में पीएफआई पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों में छापा मारा है। इस दौरान 100 से अधिक कैडर को गिरफ्तार किया है।

    इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध है। वहीं एनआईए की रेड उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में जारी है।