National News
  • ताजमहल का बदलेगा नाम ?..आगरा नगर निगम में आज होगी चर्चा, BJP पार्षद ने लाया प्रस्ताव

    लखनऊ: ताजमहल का नाम बदलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। दरअसल आगरा नगर निगम में बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने प्रस्ताव लगाया है। जिस पर आज नाम बदलने की चर्चा हो सकती है।

    बता दें कि आगरा नगर निगम के ताजगंज वार्ड 88 से बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का किया प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव को आज सदन में रखा जा सकता है और इस पर चर्चा होगी। कानूनी पहलुओं पर विचार के बाद ही प्रस्ताव को भेजा जा सकेगा। नगर निगम में यह प्रस्ताव दोपहर करीब 3 बजे पेश करने का समय निर्धारित किया गया है।

    भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर का कहना है कि शाहजहां की बेगम मुमताज महल का असली नाम अंजुम बानो था। अंजुम बानो की मौत ताजमहल के निर्माण से 22 साल पहले हो चुकी थी। मुमताज महल उर्फ अंजुम बानो को बुरहानपुर में दफन किया गया था। ताजमहल बनने के बाद उनकी कब्र दोबारा ताजमहल में बनवाई गई।

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में 57 हजार पदों पर होगी भर्ती

    उत्तर प्रदेश: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में विभिन्न श्रेणी के 57 हजार पदों पर भर्ती करने का ये फैसला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। इसमें उन्होंने 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए कल कैबिनेट में मुहर लगाई है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीएम योगी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पिछले पांच वर्षों में युद्ध स्तर पर काम किए हैं।

    सरकारी और मेडिकल कॉलेजों में हुई वृद्धि
    सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के क्षेत्र में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है. इसी के मद्देनजर एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज की नीति पर काम किया जा रहा है। योगी 2.0 के सौ दिनों में संभल और महराजगंज जिले में दो मेडिकल कॉलेजों से एमओयू भी किया जा चुका है और जल्द ही दो अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेजों का एमओयू होने जा रहा है।

    अगले पांच वर्षों में होगी भर्ती
    प्रदेश में बढ़ रहे मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में अगले पांच वर्षों में 57 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएम योगी ने 45,127 पदों पर भर्ती के लिए 2021 में स्वीकृति दी है, जिस पर विभिन्न चरणों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और करीब पांच हजार पदों पर भर्ती पूरी भी हो चुकी है।

    क्या कहना है चिकित्सा शिक्षा प्रमुख का
    चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में विभिन्न श्रेणी के कुल 57 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 15 हजार पदों पर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती भी शामिल है। आज कैबिनेट में 10 हजार पदों पर और भर्ती के लिए अनुमति मिली है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी।

  • शर्मनाक : पति के सोते ही आधी रात को अपने आशिकों को बुला लेती थी पत्नी, ससुर ने दो मर्दों के साथ गंदा काम करते बहू को पकड़ा, फिर…

    एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है. एक औरत की करतूत सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे. आधी रात में पति के सोते ही पत्नी अपने आशिकों को बुला लेती थी. इसके बाद अगल कमरे में जाकर गंदा काम करती थी. एक दिन ससुर ने दो मर्दों के साथ सोते हुए बहू को निर्वस्त्र हालत में देख लिया. इसके बाद महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर ससुर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.
     
    पूरा मामला राजस्थान के पाली जिले का है. अवैध सबंधों के चलते बहू ने अपने ससुर का कत्ल कर दिया. ससूर ने बहू को उसके दो आशिकों के साथ निर्वस्त्र पकड़ लिया था. दोनों भागने की कोशिश करने लगे तो ससुर ने दोनो को रोक लिया. फिर तीनों ने मिलकर ससुर को लाठियों से इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने तत्परता दिखाई और उसके बाद आरोपियों को देर रात दबोच लिया. मामले की जांज सोजत पुलिस कर रही है. 
     
    पुलिस ने बताया कि विलावास नवोड़ा गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर की हत्या कर दी. उसका दिव्यांग पति चीखता रहा, लेकिन बहू के सिर पर खून सवार था. सोजत पुलिस ने बताया कि दिव्यांग धर्माराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी भूरकी देवी 25 का काफी समय से कुछ लोगों के साथ अवैध संबध थे. इस बारे में पिता चंपालाल को भी पता था. पिता अक्सर पत्नी को टोकते थे और घर बार संभालने की बात कहते थे, लेकिन वह उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थी.
     
    पति के सोते ही प्रेमियों को बुलाती थी पत्नी
    पति धर्माराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी भूरकी देवी कुछ दिन मान भी गई थी, लेकिन फिर से उसने गंदा काम किया. मेरे सो जाने के बाद उसने अपने दो परिचितों को घर में बुला लिया और उनके साथ दूसरे कमरे में चली गई. वहां जाने के बाद तीनों गंदा काम करने लगे तो इस बारे में पिता को पता चल गया. वे कमरे में पहंच गए तो तीनों को संदिग्ध हालत में देख लिया. 
     
    दोनों लड़के वहां से भागने लगे तो पिता ने शोर मचा दिया. धर्माराम भी जाग गया. जब ससुर ने बहू को दोनों युवकों के साथ अपत्तिजनक हालत में देखा तो बहू ने दोनों के साथ मिलकर ससुर चंपालाल को डंडो से पीटा. बाद में अधमरी हालात में चंपालाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में भूरकी देवी, रमेश और ओटाराम को गिरफ्तार कर लिया है.

  • Aaj Ka Panchang 31 August 2022: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
    Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। तिथि    चतुर्थी  15:23 तक नक्षत्र   चित्रा 24:12 तक करण  विष्टि बव 15:23 तक 27:09 तक पक्ष शुक्ल वार    बुधवार योग   शुक्ल 22:47 तक सूर्योदय 05:59 सूर्यास्त 18:42 चंद्रमा    तुला 12:03 तक राहुकाल        12:21 − 13:56 विक्रमी संवत्   2079 शक सम्वत 1944  मास भाद्रपद शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं  पंचांग के पांच अंग तिथि हिन्दू काल गणना के अनुसार चन्द्र रेखांक को सूर्य रेखांक से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा। नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र। वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।  योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
  • Horoscope Today, 31 August 2022: गणेश चतुर्थी आज, किस राशि को मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद, चंद्रमा की चाल से रहें सावधान
    Aaj Ka Rashifal 31 August 2022 in Hindi मेष राशिफल आज राशि स्वामी मंगल व गुरु शुभ हैं।12:05 pm के बाद सप्तम चन्द्रमा व दशम शनि जॉब में या नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। वृष राशिफल  आज का दिन 12:05 pm तक व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। 12:05pm के बाद रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। तुलसी वृक्ष लगाएं। मिथुन राशिफल आज के दिन 12:05 pm के बाद दो दिन तक जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। कर्क राशिफल चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 12:05 pm के बाद चतुर्थ भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। माता दुर्गा जी की उपासना करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।शमी का पेड़ लगाएं। सिंह राशिफल 12:05 pm के बाद इस राशि से तृतीय चन्द्रमा व इस राशि का सूर्य जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। शिव मंदिर के आस पास बेल का पेड़ लगाएं। कन्या राशिफल 12:05 pm पर चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय तथा गुरु सप्तम हो जाएंगे। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व गुड़ का दान करें। तुला राशिफल 12:05 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में व  शनि मकर में  रहेंगे। जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या व मकर के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। वृश्चिक राशिफल सूर्य सिंह 12:05 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व लाल फलों का दान करें। धनु राशिफल आज सूर्य भाग्यभाव में है। 12:05 pm के बाद चन्द्रमा एकादश है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।  मकर राशिफल 12:05 pm के बाद चन्द्रमा तुला व गुरु मीन में रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। जॉब में अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं। कुंभ राशिफल  12:05 pm के बाद चन्द्रमा दशम कर्म स्थान की शुभता को बढ़ा रहा है। शुक्र व मंगल व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। सप्तम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व पीले फलों का दान करना श्रेयष्कर है। मीन राशिफल इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व 12:05 pm के बाद तुला का चन्द्रमा  शुभ फल देंगे। खष्ठम सूर्य से धन धान्य में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। राजनीति में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
  • खाने में ठंडी सब्जी देने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला जानकर हर कोई हैरान

    पीलीभीत: खाने में ठंडी सब्जी का बहाना लेकर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला ने भी इसके बाद अपने पति, सास, ननंद-नंदोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पूरा मामला पीलीभीत से पूरनपुर थाना क्षेत्र का है।

    ससुराल में किया जाता रहा प्रताड़ित
    पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव शेरपुर की रहने वाली 19 वर्षीय उमरा ने एसपी दिनेश कुमार पी को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 15 महीने पहले सलमान खान नाम के लड़के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। विदाई दहेज ज्यादा ना मिलने के कारण 3 महीने बाद हो पाई थी, जब ससुराल वालों का मुंह दहेज से भर दिया गया, इसके बाद भी इस बच्ची को लगातार ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा।

    परिवार परामर्श केंद्र में नहीं बनी बात तो पत्नी ने पुलिस को सुनाई आपबीती
    12 अप्रैल 2022 को उमरा जब सलमान को खाना देने गई तो उसमें सब्जी ठंडी थी, इस बात से नाराज सलमान ने अपनी पत्नी उमरा को तीन तलाक दे दिया, इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र चला गया, जिसमें किसी तरीके की बात न बनी तो उमरा आकर एसपी दिनेश कुमार पी मिली और अपनी पूरी बात बताई।

    पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    उमराव का पति सलमान खान उसकी सास अकेला राजा नंद फराह जेटली की ननंद रूबी और नंदोई हामिद के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 जिसमें विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा धारा 3 व धारा 4 जो मुस्लिम महिला उत्पीड़न व तीन तलाक को लेकर सरकार द्वारा नया कानून बनाया है इसके अलावा 498 323 354 504 जैसी गंभीर धाराएं भी लगी हैं।

    प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक मुस्लिम महिलाओं के अधिकार और तीन तलाक जैसे सामाजिक कलंक को दूर करने को लेकर लगातार काम करनी है। फिर भी कुछ लोग तीन तलाक देकर कानून की धज्जियां उड़ाने को लगे हुए हैं सरकार गंभीर है और इन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम लगातार कर रही है।

  • अभिनेत्री अमीषा पटेल को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत: धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई पर लगाई रोक

    नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के मामले में कार्रवाई पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा ने मामले की सुनवाई की। दोनों जजों की पीठ ने एक्ट्रेस द्वारा दायर याचिका पर झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। हालांकि शीर्ष अदालत ने कहा कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दंडनीय अपराधों की कार्रवाई कानून के मुताबिक आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

    शीर्ष अदालत का आदेश अमीषा पटेल द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के 5 मई, 2022 के आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर आया है। जिसमें उनके खिलाफ शिकायत के संबंध में रांची की एक निचली अदालत द्वारा आदेश को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई थी। निर्माता अजय कुमार सिंह द्वारा दायर शिकायत पर अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 34 और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत अपराधों का संज्ञान लिया था। शिकायत के अनुसार, सिंह ने “देसी मैजिक” नामक एक फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेत्री के बैंक खाते में ₹ 2.5 करोड़ ट्रांसफर किए थे।

    हालांकि, अमीषा पटेल ने वादे के अनुसार फिल्म को आगे नहीं बढ़ाया और पैसे भी वापस कर दिए. उच्च न्यायालय ने कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सभी आरोपी व्यक्ति विचाराधीन राशि वापस करने के लिए उत्तरदायी हैं. हाल ही में अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एक अदालत से वारंट जारी हुआ था। कोर्ट में तारीख पर न आने के चलते कोर्ट की तरफ से वारंट जारी किया गया था। दरअसल, मुरादाबाद की एक इवेंट कंपनी ने अमीषा पटेल और सहयोगियों पर 11 लाख रुपये लेने के बाद भी कार्यक्रम में न आने का आरोप लगाया था।

    मुरादाबाद के पवन वर्मा ड्रीम विजन नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं। उनका आरोप था कि अमीषा को 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में डांस करने आना था, जिसके लिए उन्होंने 11 लाख रुपये एडवांस भी लिया था लेकिन अमीषा पटेल दिल्ली तक आईं और फिर दिल्ली से मुरादाबाद की दूरी ज्यादा बताकर 2 लाख रुपये और देने को कहा। इसके बाद अमीषा पटेल और दो लाख रुपये न मिलने के कारण बिना बताए वापस चली गईं।

  • 31 अगस्त से पहले निपटा लें ये जरुरी तीन काम: नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

    नई दिल्ली: कल अगस्त का महीना खत्म होने वाला है। ऐसे में महीना समाप्त होने से पहले आपको कुछ जरूरी वित्तीय काम निपटा बहुत जरूरी है। इन कामों को समय पर न निपटाने पर आपको बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है। आइए हम आपको 31 अगस्त 2022 से पहले जरूरी वित्तीय काम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आप पीएनबी खाताधारक है तो 31 अगस्त तक अपने खाते है केवाईसी को पूरा कर लें। अगर आप इस काम को नहीं निपटाते हैं तो अपने खाते को होल्ड पर रख दिया जाता है।

    अगर पीएम किसान स्कीम के लाभार्थी हैं तो 31 अगस्त 2022 से पहले अपने केवाईसी के प्रोसेस को पूरा कर दें. ऐसा न करने पर आपको 12 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। केवाईसी की प्रक्रिया पूरा करने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर विजिट करें।

    अगर आपने 1 अगस्त 2022 को आईटीआर फाइल किया है तो इसके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 30 दिन के भीतर कर लें। बता दें कि जिन लोगों ने आईटीआर डेडलाइन से पहले (31 जुलाई 2022 तक) फाइल किया है उन्हें इसके वेरिफिकेशन के लिए 120 दिन का वक्त मिलेगा।

    जिन लोगों 1 अगस्त या उसके बाद आईटीआर फाइल किया है उन्हें केवल 30 दिनों के भीतर इसका वेरिफिकेशन करना जरूरी है। वरना अपना आईटीआर फाइलिंग को पूरा नहीं माना जाएगा।

  • डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर को तलाश करने पहुंची CBI

    गाजियाबाद: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारी ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर्स की जांच शुरु हो गई है। आपको बता दें दिल्ली में नई आबकारी नीति में कथित घाटाले में CBI ने पहले उनके घर पर दबिश दी थी वहीं अब उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारी जांच करने पहुंचे।

    बताया गया कि सीबीआई की टीम लॉकर के रजिस्टर देखेगी और इसके साथ ही वह मनीष सिसोदिया के बैंक खाते की जानकारी भी इकट्ठा करेगी, ऐसे में इस मामले में वक्त लग सकता है। बता दें यह जांच आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर की जा रही है। वहीं पत्नी के साथ बैंक पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि जांच में कुछ नहीं मिलेगा।

    घर पर भी छापा मार चुकी है सीबीआई
    इससे पहले सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा था. आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों के बाद शुरू हुई जांच में सीबीआई ने अपनी FIR में सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है। सीबीआई की FIR आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों का जालसाजी) के तहत दर्ज की गई है।

    इससे पहले सोमवार को सिसोदिया ने कहा था कि कल CBI हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। CBI का स्वागत है. जाँच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।

    सिसोदिया का नाम उन 15 लोगों में है जिनके खिलाफ दिल्ली आबकारी नीति को लागू करने के दौरान हुए कथित घोटाले में एफआईआर दर्ज की गई है। सीबीआई ने 19 अगस्त को ही इस मामले में सिसोदिया के घर समेत 31 जगहों पर छापा मारा था।

  • कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित 64 नेताओं का पार्टी से इस्तीफा

    जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक तगड़ा झटका लगते जा रहा है। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने 'हाथ' का साथ छोड़ दिया था। अब पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद सहित जम्मू-कश्मीर के 64 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। तारा चंद के अलावा, पूर्व मंत्री माजिद वानी, डॉ मनोहर लाल शर्मा, चौधरी घरू राम और पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह, पूर्व महासचिव विनोद मिश्रा कांग्रेस छोड़ने वाले कुछ हाई प्रोफाइल नाम हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले इन सभी 64 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाले समूह में शामिल होने का फैसला किया है। इन सभी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक संयुक्त त्याग पत्र सौंपा है।

    कांग्रेस को अभी और झटके लगेंगे- आजाद
    जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद समेत कई बड़े नेताओं के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर गुलाम नबी आजाद की प्रतिक्रिया आई है। आजाद ने कहा, "सभी ने मेरे लिए इस्तीफा दिया है। सभी मेरे साथ हैं। कांग्रेस को अभी और कई झटके लगेंगे। ”

  • बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

    उत्तरप्रदेश। मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और पांच साल बेटे की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं देर रात नींद से जागी पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है।

    रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे घर पर उनकी पत्नी शिखा (34 साल) और बेटा रुद्रांश (5 साल) थे। शाम को जब संदीप वापस घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया।

    काफी इंतजार करने के बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने ताला तोड़ा और घर के अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। तलाशने पर बैंक मैनेजर की पत्नी और उसके 5 साल के बेटे का शव बेड के अंदर पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत ही दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

     
  • अन्ना हजारे ने भी शराब नीति पर खफा होकर दिल्ली सीएम केजरीवाल को चिट्ठी लिख डाली

    दिल्ली की शराब नीति आप पार्टी के गले की फांस बनी हुई है. जहां इस मसले पर बीजेपी रोज आप पर हमलावर हो रही है. वहीं अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी शराब नीति पर खफा होकर दिल्ली सीएम केजरीवाल को चिट्ठी लिख डाली. अरविंद केजरीवाल से अन्ना ने चिट्ठी में कहा है कि वह दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद कर दें उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने स्वराज पुस्तक में बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन उनके आचरण में इसका असर नहीं दिख रहा है.