माँ के सम्मान में लगाया गया यह एक-एक पेड़ भावनात्मक जुड़ाव और हरियाली दोनों का प्रतीक है-अनुज
मैनपाट में प्रशिक्षण शिविर से पूर्व “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, विधायक अनुज शर्मा ने लगाया पौधा
मैनपाट, 07 जुलाई 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत से पहले आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित इस विशेष पहल में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने स्वयं पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और सभी को पर्यावरण

संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माँ के सम्मान में लगाया गया यह एक-एक पेड़ भावनात्मक जुड़ाव और हरियाली दोनों का प्रतीक है। शिविर स्थल के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

cg24
