आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा दिवस में सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया जिसमें विधायक सुनील सोनी शामिल हुए|
विधायक सुनील सोनी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत भाठागांव मंडल में शास. उ.मा. विद्यालय, मठपुरैना में श्रमदान किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का आने वाला भविष्य हैं, विद्यालयों में स्वच्छता और अच्छी सुविधाएं न केवल छात्र-छात्राओं के बल्कि हमारे समाज और राष्ट्र के भी उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगी।
विधायक सुनील सोनी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के सुअवसर पर प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सदर बाजार मंडल, रायपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर सभी से मुलाकात किया तथा इस पावन और सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद किया।
साथ ही उन्होंने हेलमेट और टी-शर्ट वितरित कर सभी से इस अभियान से जुड़ने और राष्ट्र की स्वच्छता व प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया।
cg24
