"मड़ई हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। विकास कार्यों के साथ-साथ अपनी परंपराओं को सहेजना भी हमारा कर्तव्य है-अनुज

"मड़ई हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। विकास कार्यों के साथ-साथ अपनी परंपराओं को सहेजना भी हमारा कर्तव्य है-अनुज

धनेली मड़ई मेले में विधायक अनुज शर्मा ने दी विकास की सौगात; 58 लाख रुपये की लागत से बनेगा भव्य सामुदायिक भवन

"मड़ई हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। विकास कार्यों के साथ-साथ अपनी परंपराओं को सहेजना भी हमारा कर्तव्य है-अनुज

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम धनेली व बेलटुकरी में आयोजित वार्षिक मड़ई मेले  में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर विधायक नें ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। विधायक ने मेले की खुशियों के बीच धनेली में 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य व बेलटुकरी में बाज़ार चौक में 5 लाख के लागत से बनने वाले सी. सी रोड का विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास किया।ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने मेले का भ्रमण कर स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों से मुलाकात की।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मड़ई हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सबसे पहले आप सभी को मड़ई मेले की गाड़ा-गाड़ा बधाई।आज का दिन धनेली के लिए दोहरा उत्साह लेकर आया है। मेले की खुशी के साथ-साथ आज हमने 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया है। यह सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि आप सबकी सुविधा और सम्मान का केंद्र बनेगा। अक्सर मुझे सुनने को मिलता था कि हमारे गांव में सामाजिक कार्यक्रमों, शादी-ब्याह या सार्वजनिक बैठकों के लिए एक व्यवस्थित जगह की कमी है। आपकी इसी जरूरत को समझते हुए, हमनें इस राशि की स्वीकृति की है। अब गांव के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी अपने पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह भवन हमारी सामाजिक एकता और संस्कृति को संजोने का काम करेगा। मैंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। यह भवन ऐसा बने कि आने वाली पीढ़ियां गर्व करें। मेरा मानना है कि असली विकास तभी है जब वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बिजली, पानी और सड़क के साथ-साथ सामाजिक अधोसंरचना भी उतनी ही जरूरी है। धनेली की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे विकास कार्यों के जरिए लौटाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि धनेली के विकास के लिए बजट की कमी कभी आने नहीं दी जाएगी।
ग्रामीणों ने विकास कार्यो की सौगात के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, हरिशंकर वर्मा,नरेंद्र ठाकुर, पार्वती संतोष कुर्रे, सीता चंद्रप्रकाश कुर्रे,लोकेश नौरंगे, हिमांशु वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में मेलार्थी उपस्थित रहे।