बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान
हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ-विधायक डॉ. संपत अग्रवाल
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान
हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ-विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

सुशासन दिवस शिविरों को लेकर बसना विधायक कार्यालय में रणनीति तैयार, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जनसमस्याओं का मौके पर होगा निराकरण: विधायक डॉ संपत अग्रवाल
बसना। प्रदेश की साय सरकार द्वारा राज्य में सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'सुशासन दिवस जनसमस्या निवारण शिविर' की तैयारियों को लेकर बसना विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुशासन दिवस जनसमस्या निवारण शिविर में कहा कि इन शिविरों का आयोजन केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सीधे जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका निराकरण करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी ग्रामीण को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास है। साय सरकार ने सत्ता संभालते ही गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सुशासन का अर्थ ही यही है कि सरकारी तंत्र संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करे।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हों। आप सुनिश्चित करें कि शिविरों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं का आवेदन दे सकें और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। हम सभी को मिलकर बसना विधानसभा को विकास के मामले में आदर्श क्षेत्र बनाना है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए, ताकि व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना और महतारी वंदन जैसी प्रमुख योजनाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि शिविरों में आने वाली जनता की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना प्रशासन और कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे 'सुशासन' का वास्तविक लाभ आम जन तक पहुँच सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाशचंद्र अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिरदा हरप्रसाद पटेल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुमित अग्रवाल,महासमुंद जिला भाजपा प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,जिला महामंत्री भाजयुमो कामेश बंजारा,विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,जनपद उपाध्यक्ष बसना मोहित पटेल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल,विधायक प्रतिनिधि सांकरा खेमराज अग्रवाल,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते , मंडल अध्यक्ष पिरदा अभिमन्यु प्रधान,महामंत्री उर्मिला सरोज पटेल,महामंत्री दीपक शर्मा, महामंत्री भाजपा गढ़फुलझर प्रहलाद साहू,मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर,जिला संयोजक आई टी सेल एवं महामंत्री नवीन कुमार साव, मंडल महामंत्री मनोज बारिक, मंडल महामंत्री झाडूराम परमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिरदा विमला बेहरा,मंडल युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा, जनपद सदस्य जन्मजय साय, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, युवा मोर्चा सांकरा अध्यक्ष विजय चौधरी, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक,कार्यालय प्रभारी सांकरा कमल साहू, जनपद सभापति गढ़फुलझर राजेश गढ़तिया , कार्यालय प्रभारी गढ़फुलझर हरजिंदर सिंह हरजू,कार्यालय प्रभारी गढ़फुलझर महेंद्र प्रधान, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली।
cg24 
