विधायक और कलेक्टर ने कोंडागांव बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास को लेकर किया निरीक्षण
विधायक और कलेक्टर ने कोंडागांव बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास को लेकर किया निरीक्षण
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को नगर के बाजारपारा क्षेत्र में बाजार के सुव्यवस्थित पुनर्विकास कार्य के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को बाजार परिसर में आधुनिक एवं व्यवस्थित बाजार शेड के निर्माण, बेहतर विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग विकसित करने के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
इस अवसर पर मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता तथा राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

