भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल ‘राजा’ के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा का आयोजन बृजेश अग्रवाल 'राजा' को बधाई देने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे।

भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल ‘राजा’ के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा का आयोजन बृजेश अग्रवाल 'राजा' को बधाई देने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे।

भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल ‘राजा’ के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा का आयोजन

जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा के कई दिग्गज हुए शामिल, दी बधाई

रायपुर | भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायपुर शहर के जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल 'राजा' का जन्म दिवस आज सेवा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिविल लाइन स्थित आकाशवाणी काली माई मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।

सुंदरकांड पाठ से हुई शुरुआत
जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सबसे पहले हनुमान जी की आराधना करते हुए सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान रहा।

दिग्गज नेताओं का लगा तांता
बृजेश अग्रवाल 'राजा' को बधाई देने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे। मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, श्रम आयोग के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अकबर अली, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति और पार्षद संतोष साहू एवं महेश ध्रुव ने कार्यक्रम में शिरकत की। उपस्थित नेताओं ने बृजेश अग्रवाल के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

इस गरिमामयी अवसर पर जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप खेलकर, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी, जिला कार्यालय मंत्री श्याम यादव सहित प्रदेश, जिला, मंडल और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बृजेश अग्रवाल के जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।